Get App

आखिर Federal Reserve की किस बात ने बिगाड़ दिया मूड, Nifty सहित दुनियाभर के मार्केट कैश कर गए?

फेडरल रिजर्व की 18 दिसंबर की कमेंट्री के कई मायने हैं। यह न सिर्फ अमेरिकी इकोनॉमी के लिए अहम है बल्कि इसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर पड़ेगा। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। फेड की कमेंट्री से पता चलता है कि अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत अच्छी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 11:07 AM
आखिर Federal Reserve की किस बात ने बिगाड़ दिया मूड, Nifty सहित दुनियाभर के मार्केट कैश कर गए?
अमेरिकी स्टॉक मार्केट्स में 18 दिसंबर को फेड की पॉलिसी आने के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली। S&P 500 इंडेक्स 3 फीसदी क्रैश कर गया। नैस्डेक सहित दूसरे सूचकांकों में भी बड़ी गिरावट आई।

फेडरल रिजर्व ने 18 दिसंबर को मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान कर दिया। उसने इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटा दिया। इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। फिर, आखिर कौन सी बात है जिसने अमेरिका सहित दुनियाभर के मार्केट्स का मूड खराब दिया? 18 दिसंबर को अमेरिकी मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक 4 फीसदी तक गिर गए। 19 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी सहित एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडियन मार्केट्स के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि बाजार पर पहले से दबाव दिख रहा था।

अब 2025 में इंटरेस्ट रेट में सिर्फ दो बार कटौती

Federal Reserve ने इंटरेस्ट रेट 25 बेसिस प्वाइंट्स घटा दिया है। इससे पॉलिसी रेट अब 4.25 फीसदी पर आ गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने इकोनॉमिक ग्रोथ और इनफ्लेशन बढ़ने का अनुमान जताया। बेरोजगारी दर पर भी दबाव घटने की उम्मीद जताई। इसका मतलब है कि अब 2025 को लेकर फेडरल रिजर्व की स्ट्रेटेजी बदल गई है। अगले साल अमेरिकी केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट में सिर्फ दो बार कमी करेगा। पहले यह माना जा रहा था कि 2025 में भी अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी का सिलसिला जारी रहेगा और फेड इंटरेस्ट रेट चार बार घटाएगा। अब यह साफ हो गया है कि अगले साल 25-25 बेसिस प्वाइंट्स की सिर्फ दो बार कमी होगी।

डॉलर इंडेक्स और बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें