Get App

फेडरल रिजर्व ने 0.25% बढ़ाया ब्याज, जल्दी ही रेट बढ़ने का सिलसिला थमने का भी दिया संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती लेकिन SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। फेड के फैसले के बाद कल नैस्डैक 2 परसेंट उछला है। अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। डाओ जोन्स में दिखी 300 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डेक 2%, S&P 500 1% चढ़कर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 10:11 AM
फेडरल रिजर्व ने 0.25% बढ़ाया ब्याज, जल्दी ही रेट बढ़ने का सिलसिला थमने का भी दिया संकेत
टेक शेयरों में तेजी से नैस्डेक में उछाल आया जबकि AMD का शेयर करीब 13% चढ़कर बंद हुआ । वहीं मेटा का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती लेकिन SGX NIFTY करीब सवा सौ प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। फेड के फैसले के बाद कल नैस्डैक 2 परसेंट उछला है। अमेरिकी बाजार कल लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। डाओ जोन्स में दिखी 300 अंकों की रिकवरी आई। नैस्डेक 2%, S&P 500 1% चढ़कर बंद हुआ। टेक शेयरों में तेजी से नैस्डेक में उछाल आया जबकि AMD का शेयर करीब 13% चढ़कर बंद हुआ । वहीं मेटा का शेयर 10% से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। Peloton का शेयर घाटा कम होने से 26% चढ़ा है।

क्या है फेड का फैसला

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज दरों में एक बार फिर इजाफा किया है. हालांकि, फेड ने इस बार पहले के मुकाबले कम बढ़ोतरी की है। फेड ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती रहेगी। 0.25% की बढ़ोतरी के साथ अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरें 4.5% - 4.75% की बीच है. इसके पहले दिसंबर बैठक में फेड ने 0.75% की बढ़ोतरी की थी। बाजार को भी इस बार उम्मीद थी की फेड ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं करेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोप पॉवेल ने कहा कि इस साल उन्हें उम्मीद नहीं है कि ब्याज दरों में कटौती होगी। उन्होंने कहा कि हम बॉन्ड मार्केट को लेकर चिंतित नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें