अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) 26 जुलाई को इंटरेस्ट रेट पर बड़ा फैसला लेने वाला है। यह फैसला मार्केट की दिशा तय करेगा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की दो दिन की बैठक 25 जुलाई को शुरू हो गई। इसके नतीजे भारतीय समय के अनुसार 26 जुलाई को देर रात आएंगे। CME FedWatch Tool बताता है कि FOMC इंटरेस्ट रेट एक चौथाई फीसदी यानी 25 BPS बढ़ा सकती है। इससे पहले जून में हुई बैठक में फेड ने इंटरेस्ट रेट नहीं बढ़ाया था। लगातार 10 बार इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के बाद पिछले महीने उसने मौद्रिक नीति में सख्ती पर ब्रेक लगा दिया था। वह अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत की पड़ताल के लिए पॉलिसीमेकर्स को ज्यादा वक्त देने के लिए ऐसा किया था। उसने इसलिए भी इंटरेस्ट रेट जून में नहीं बढ़ाया था, क्योंकि वह अमेरिका में बैंकिंग क्राइसिस के असर को समझना चाहता था।
