Get App

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर शेयरों में 17% तक की तूफानी तेजी, सरकार के एक आदेश से खरीदारी की मची लूट

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में आज 10 मार्च को भारी तेजी देखने को मिली। सरकार की ओर से नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर, 2026 जारी किए जाने के बाद इन कंपनियों के शेयर 17 प्रतिशत तक उछल गए। कारोबार के दौरान फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT) के शेयर करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ गए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 1:07 PM
Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर शेयरों में 17% तक की तूफानी तेजी, सरकार के एक आदेश से खरीदारी की मची लूट
Fertiliser Stocks: भारत सरकार ने नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर, 2026 जारी किया है

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में आज 10 मार्च को भारी तेजी देखने को मिली। सरकार की ओर से नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर, 2026 जारी किए जाने के बाद इन कंपनियों के शेयर 17 प्रतिशत तक उछल गए। कारोबार के दौरान फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT) के शेयर करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) के शेयर लगभग 11.4 प्रतिशत और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयर करीब 10.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

सरकार ने जारी किया नया गैस रेगुलेशन ऑर्डर

केंद्र सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1955 के तहत पेट्रोलियम, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और नेचुरल गैस की उपलब्धता, सप्लाई और समान वितरण को नियंत्रित करने के लिए यह आदेश जारी किया है।

इस आदेश के तहत कई सेक्टर्स को प्राथमिकता दी गई है। इनमें घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG), ट्रांसपोर्टेशन के लिए CNG, LPG उत्पादन, पाइपलाइन कम्प्रेसर के लिए ईंधन, फर्टिलाइजर प्लांट्स को गैस की सप्लाई, चाय इंडस्ट्री और दूसरे इंडस्ट्रियल ग्राहक शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें