FII Inflows In Indian Equities: भारतीय शेयर बाजार में हाई वैल्यूएशन, कमजोर अर्निंग और भू-राजनीतिक तनाव के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। साल 2026 में अब तक FIIs करीब 18 अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। लेकिन इस भारी बिकवाली के बीच एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, FIIs ने 20 चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी पिछले चार तिमाहियों से लगातार बढ़ाई है।
