Get App

FII की जोरदार वापसी! ट्रेड डील के बाद कर डाली 4 महीने की सबसे बड़ी खरीदारी

FII Buying: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद विदेशी निवेशकों ने चार महीने की सबसे बड़ी खरीदारी की। FIIs की मजबूत वापसी से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी आई। वहीं, एक्सपोर्ट सेक्टर्स में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 8:05 PM
FII की जोरदार वापसी! ट्रेड डील के बाद कर डाली 4 महीने की सबसे बड़ी खरीदारी
FIIs ने कैश मार्केट में ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे।

FII Buying: मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने दलाल स्ट्रीट पर मजबूत वापसी की। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने सकारात्मक माहौल के बीच FIIs ने लंबी बिकवाली का सिलसिला तोड़ा। उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की खरीद दर्ज की। इसी वजह से शेयर बाजार में तेज रैली देखने को मिली।

कैश मार्केट में बड़ी खरीद

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs ने कैश मार्केट में ₹5,426 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹345 करोड़ की नेट खरीद की।

यह तेजी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले यानी सोमवार को FIIs ने ₹1,832.46 करोड़ की बिकवाली की थी। उस दिन DIIs ने ₹2,446.33 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें