बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी ने कल हमारे 24,800 के लक्ष्य को हासिल किया। 23,800 से आवाज पर लॉन्ग कैरी करने का नजरिया रहा है। 24,800 पर थोड़ी मुनाफावसूली करनी जरूरी है । 24,800-25,000 का जोन थोड़ा फंसने वाला है। 25,000 के ऊपर 25,700 तक की एक और स्विंग मिलेगी। बैंक निफ्टी अब अपने शिखर से सिर्फ 864 अंक दूर है।
अनुज ने कहा कि आज की ट्रेड को आप दो हिस्सों में बांट सकते हैं। पहला हिस्सा पॉलिसी से पहले क्या होगा? और दूसरा हिस्सा पॉलिसी के बाद क्या होगा?पॉलिसी के दौरान थोड़ी volatility संभव है। अगर पॉलिसी में बाजार में गिरावट आई तो एक मौका होगा। पॉलिसी के बाद जहां भी गिरावट खत्म हो, वहां खरीदारी करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि कल FIIs ने कैश में पूरे 1 बिलियन डॉलर की खरीदारी की है। कैश मार्केट में FIIs की लगातार तीसरे दिन खरीदारी की है। FII के शॉर्ट पोजीशन घटकर 45,000 कॉन्ट्रैक्ट पर आई। 1 या 2 दिन में शायद FIIs लॉन्ग भी हो जाएं। अगर FIIs इसी तरीके से वापस आए तो जल्द नया हाई लगेगा। अगर निफ्टी 24,800-25,000 पर नहीं रुका तो आगे भी नहीं रुकेगा। बैंक निफ्टी के लिए अगले 900 अंक थोड़े चुनौती वाले है। HDFC बैंक लीडरशिप पोजीशन में, कल ICICI बैंक ने भी साथ दिया। IT शेयरों में भी लगातार नए हाई लग रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से RIL बड़ा फैक्टर रहा है। RIL में निचले स्तरों से करीब 9% की रैली हुई।
बाजार: तो अब क्या हो स्ट्रैटेजी
अनुज सिंघल ने कहा कि अब बाजार में थोड़ी इंट्राडे उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहें। अब आपका SL क्लोजिंग बेसिस पर होना चाहिए। इंट्राडे में अगर चाहें तो थोड़ा अपने आप को हेज करें। बाजार में अब एक मजबूत बॉटम बन चुका है। बाजार में बुल मार्केट सेक्टर्स की लीडरशिप लौटी है। प्राइवेट बैंक, डिफेंस, PSUs और शेयर बाजार संबंधी शेयर दौड़ रहे हैं। बस एक बात का ध्यान रखिए, ये पूरी रैली अब नतीजों में रिकवरी की उम्मीद पर है। दूसरी तिमाही के नतीजे काफी खराब थे। तीसरी तिमाही के नतीजों में सुधार आना जरूरी है।लेकिन फैक्ट ये है कि इस रैली को बहुत लोगों ने मिस किया है। 2 महीने की जोरदार गिरावट से काफी लोग बाहर हुए। सिर्फ जो लोग अपना अनुसाशन रख पाए, उनका इस रैली में बड़ा पैसा बना सबक याद रखें DIP और SIP नहीं भूलना है।
RBI पॉलिसी: क्या उम्मीद करें?
अनुज सिंघल ने कहा कि करीब-करीब सभी एकमत हैं- आज कोई रेट कट नहीं होगा। सभी को उम्मीद है कि CRR में 25 bps कटौती हो सकती है। Q2 GDP आंकड़ों पर पॉलिसी में सबसे ज्यादा चर्चा हो सकती है। फरवरी 2025 में रेपो रेट में पहली कटौती संभव है। RBI पूरे साल का GDP अनुमान 7.2% से घटाकर 6.5% कर सकती है। RBI FY25 का CPI अनुमान को 4.5% से बढ़ाकर ऊपर ले जा सकती है। RBI की समस्या CPI महंगाई है, कम्फर्ट जोन से ऊपर है। RBI के लिए दरें घटाना मुश्किल लेकिन GDP को भी नजरअंदाज करना मुश्किल है। ज्यादातर एनालिस्ट के मुताबिक RBI इस बार थोड़ा dovish हो सकता है।
निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पॉलिसी खत्म होने तक मौजूदा लॉन्ग सौदों को हेज करें। पॉलिसी के बाद, लॉन्ग रहें, आज के निचले स्तर का SL लगाएं। निफ्टी में बड़ा कंजेशन जोन 24,800-25,000 पर है। अगर 24,800-25,000 फेल हुआ को लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें। 25,000 पार हुआ तो और लॉन्ग सौदे जोड़ें। 24,200 के नीचे बंद हुए तो ही शॉर्ट ट्रेड लेंगे।
वहीं पॉलिसी खत्म होने तक बैंक निफ्टी में नए पोजीशन से बचें। पॉलिसी से पहले मौजूदा लॉन्ग सौदों को हेज करें। अनुमान के मुताबिक पॉलिसी रही तो नया शिखर जल्द बनेगा। अगर अनुमान के मुताबिक पॉलिसी नहीं रही तो भी निफ्टी बैंक काफी मजबूत है। इसी सीरीज में निफ्टी बैंक नया हाई लगा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।