Get App

Fino Payments Bank Share Price: गिरते बाजार में पेमेंट्स बैंक का शेयर रॉकेट, Q2 बिजनेस अपडेट के बाद 11% भागा

Fino Payments Bank Share Price: पेमेंट्स बैंक के डिजिटल रूप से एक्टिव कस्टमर्स की संख्या भी सितंबर 2026 तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 13% बढ़कर 64.9 लाख हो गई। फिनोपे के एक्टिव कस्टमर्स की संख्या 12% बढ़कर 8.1 लाख हो गई

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 4:09 PM
Fino Payments Bank Share Price: गिरते बाजार में पेमेंट्स बैंक का शेयर रॉकेट, Q2 बिजनेस अपडेट के बाद 11% भागा
Fino Payments Ban के औसत कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹2,794 करोड़ के रहे।

फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में 8 अक्टूबर को दिन में 17 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 150.55 रुपये के हाई तक गया। बाद में 11.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 143.15 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। बैंक ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया था। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि तिमाही के दौरान औसत कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹2,794 करोड़ के रहे। रिन्यूअल इनकम 20% बढ़कर ₹28 करोड़ हो गई।

पेमेंट्स बैंक के डिजिटल रूप से एक्टिव कस्टमर्स की संख्या भी सितंबर 2026 तिमाही में एक साल पहले के मुकाबले 13% बढ़कर 64.9 लाख हो गई। वहीं, फिनोपे (FinoPay) के एक्टिव कस्टमर्स की संख्या 12% बढ़कर 8.1 लाख हो गई। तिमाही के दौरान फिनो पेमेंट्स बैंक के लोन-रेफरल डिस्बर्सल की वैल्यू सितंबर 2025 तिमाही की तुलना में 3.2 गुना बढ़कर ₹278 करोड़ हो गई। CMS थ्रूपुट 10% बढ़कर ₹6,918 करोड़ हो गया।

इन पॉजिटिव आंकड़ों के बीच, सिंतबर 2026 तिमाही के दौरान फिनो पेमेंट्स बैंक के लिए 2 नेगेटिव बातें भी सामने आईं। पहली यह कि तिमाही के दौरान बैंक में 2.45 लाख अकाउंट खुले, जो एक साल पहले के मुकाबले 17% कम रहे। दूसरी यह कि ट्रांजेक्शन थ्रूपुट ₹3,469 करोड़ रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही के मुकाबले 10% कम है।

Fino Payments Bank का शेयर एक साल में 50 प्रतिशत टूटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें