Fintech Stocks: न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के आंच में भारतीय पेमेंट्स और फिनटेक कंपनियों के शेयर आज फिसल गए। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन (iPhone) बनाने वाली एपल (Apple) भारत में इस साल 2026 में 4-6 महीने के भीतर एपल पे (Apple Pay) लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे लेकर कंपनी बैंकों और कार्ड नेटवर्क के साथ बातचीत कर रही है। इसके चलते पहले से ही भारी कॉम्पटीशन वाले देश के डिजिटल पेमेंट्स स्पेस में कॉम्पटीशन बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते पाइन लैब्स (Pine Labs) के शेयर करीब 3% और मोबीक्विक की वन मोबीक्विक सिस्टम्स (One MobiKwik Systems) 1% से अधिक टूट गया। पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communicatiosn) का शेयर आधे फीसदी से अधिक फिसल पड़े।
