दिवाली से पहले आतिशबाजी, Sensex में 1534 अंकों का उछाल, Nifty 22997 पर बंद, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 15 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। दिवाली के पहले मार्केट में शानदार रौनक लौटी। हालांकि निवेशकों की दौलत में हल्की गिरावट आई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Share Market Rally: दिवाली से पहले मार्केट में आज आतिशबाजी का माहौल दिखा। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी भी 28 सितंबर के बाद पहली बार इंट्रा-डे में 23000 के पार पहुंचा। हालांकि ऐसी रौनक मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में नहीं दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधे फीसदी कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 1% से अधिक कमजोर हुआ। इस कारण सेंसेक्स और निफ्टी की धमाकेदार तेजी के बावजूद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹28 हजार करोड़ से अधिक घट गया।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से मजबूत सपोर्ट मिला। एआई स्टॉक्स में भारी बिकवाली के चलते एआई-हैवी दक्षिण कोरियाई इंडेक्स कोस्पी करीब 9% टूट गया। एआई स्टॉक्स में बिकवाली ने आईटी सर्विसेज स्टॉक्स की रौनक बढ़ा दी और घरेलू मार्केट में निफ्टी आईटी करीब 2% मजबूत हुआ। इसकी तेजी ने पीएसयू बैंकिंग शेयरों की बिकवाली को संभाल लिया, जिसका निफ्टी इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। मार्केट को प्राइवेट बैंकों से भी शानदार सपोर्ट मिला, जिसका निफ्टी इंडेक्स करीब 2% मजबूत हुआ। निफ्टी ऑटो भी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी एफएमसीजी 1% से अधिक कमजोर हुआ।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 15 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 1533.72 प्वाइंट्स यानी 2.11% की बढ़त के साथ 74,315.61 और निफ्टी भी 374.65 प्वाइंट्स यानी 1.66% की मजबूती के साथ 22,997.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1548.40 प्वाइंट्स चढ़कर 74,330.29 और निफ्टी 433.70 प्वाइंट्स उछलकर 23,056.40 तक पहुंच गया था।


डूबे निवेशकों के ₹28 हजार करोड़ 

एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,71,33,774.04 करोड़ था। आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,71,05,050.74 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹28,723.3 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 3 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ तीन- बीईएल, ट्रेंट और एचयूएल ही आज लाल रहे। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक आज सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1m

126 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4591 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1720 शेयर आज मजबूत हुए तो 2668 में गिरावट रही जबकि 203 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 126 शेयर एक साल के हाई और 114 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 14 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1l

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।