निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस मुश्किल भरा जोन, अगर ये निकला तो 23477-23519-23567 के लेवल संभव

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर ट्रेड करना चाहिए। इसके ऊपर 49818-49908 के लेवल संभव हैं। जब तक पहला बेस है तब तक इंडेक्स में सुरक्षित ट्रेड दिख सकता है। इसके 48823 के नीचे फिसलने पर मुश्किल बढ़ती हुई नजर आयेंगी

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस थोड़ा मुश्किल भरा जोन है अगर ये निकला तो 23477-23519-23567 के लेवल संभव हैं। इसमें 23091 के ऊपर शॉर्ट नहीं करना चाहिए

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23384-23417 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23477-23519/23567 (20 DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23236-23288 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23091/23143-23184 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ठीक 23169 पर गिरावट में खरीदारी ने काम किया है। उन्होंने 10 DEMA को देखते हुए 23380 पर मुनाफावसूली की सलाह दी थी।

उन्होंने कहा कि FIIs की अब भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। इसमें नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट 3.33 लाख नजर आये हैं। इसमें 10 DEMA पहला रेजिस्टेंस है जबकि 23500-23600 कॉल राइटर्स का जोन है। 23300 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। इसमें 23200 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग नजर आ रही है।

इंडेक्स 10 DEMA के नीचे अब भी अनिश्चितता के दौर में रहेगा लेकिन 23200 छोटा बेस नजर आ रहा है। इसमें कैलकुलेटेड रिस्क लेना चाहिए। अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड के चलते पहले बेस के पास खरीदारी करनी चाहिए। पहला रेजिस्टेंस थोड़ा मुश्किल भरा जोन है अगर ये निकला तो 23477-23519-23567 के लेवल संभव हैं। इसमें 23091 के ऊपर शॉर्ट नहीं करेंगे


Stock Market Live Updates- गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार, एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49465-49661 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 49908/50010 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 48823-49043 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48533-48731 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडेक्स ने कल पहला रेजिस्टेंस पार करने के बाद उच्चतम स्तर 49627 को टेस्ट किया। सभी बड़े बैंक अहम स्तरों पर नजर आये लेकिन एक्सिस बैंक खराब स्थिति में दिखाई दिया। इसमें 49800-50000 जोन पर कॉल राइटर्स का कब्जा नजर आया।

इसमें 10 DEMA पार करने से कुछ भरोसा मिला लेकिन अब भी कोई पोजीशनल ट्रेड नहीं नजर आया। उन्होंने कहा कि इसमें पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। पहले रेजिस्टेंस पर ट्रेड करें। इसके ऊपर 49818-49908 के लेवल संभव हैं। जब तक पहला बेस है तब तक इंडेक्स में सुरक्षित ट्रेड दिख सकता है। इसके 48823 के नीचे फिसलने पर मुश्किल बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।