Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23384-23417 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23477-23519/23567 (20 DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23236-23288 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23091/23143-23184 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ठीक 23169 पर गिरावट में खरीदारी ने काम किया है। उन्होंने 10 DEMA को देखते हुए 23380 पर मुनाफावसूली की सलाह दी थी।
