Get App

Firstsource Solutions के शेयर 52-वीक हाई पर, Q1 में मजबूत नतीजों के बाद जमकर खरीदारी

FY25 की पहली तिमाही में Firstsource Solutions का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 135.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू तिमाही आधार पर लगभग 7 फीसदी बढ़कर 1783.9 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में सालाना आधार पर भी बढ़ोतरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 3:51 PM
Firstsource Solutions के शेयर 52-वीक हाई पर, Q1 में मजबूत नतीजों के बाद जमकर खरीदारी
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों में आज 30 जुलाई को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के शेयरों में आज 30 जुलाई को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक इस समय BSE पर 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 271.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में इसने 278.85 रुपये के 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। इस खबर के बाद इसके शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18,923 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 140.70 रुपये है।

Firstsource Solutions के तिमाही नतीजे

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने FY25 के लिए कॉस्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ के पूर्वानुमान को 10-13 फीसदी की पिछली रेंज से बढ़ाकर 11.5-13.5 फीसदी कर दिया है। FY25 की पहली तिमाही में फर्स्टसोर्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 1 फीसदी से अधिक बढ़कर 135.3 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू तिमाही आधार पर लगभग 7 फीसदी बढ़कर 1783.9 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में सालाना आधार पर भी बढ़ोतरी हुई है। फर्स्टसोर्स का कुल खर्च तिमाही आधार पर 7 फीसदी से अधिक बढ़कर 1625.7 करोड़ रुपये हो गया।

फर्स्टसोर्स का EBITDA पिछली तिमाही के 250.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 269.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का EBIT मार्जिन तिमाही आधार पर 11 फीसदी पर फ्लैट रहा। FY25 में फर्स्टसोर्स ने 11-12 फीसदी का EBIT मार्जिन गाइडेंस तय किया है। फर्स्टसोर्स के कुल कर्मचारियों की संख्या पिछली तिमाही के 27940 से बढ़कर 29231 हो गई, जबकि मार्च तिमाही में इसका एट्रिशन रेट 35.4 फीसदी से घटकर 32 फीसदी हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें