Get App

Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना भरा आईपीओ, अब लिस्टिंग पर पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल

Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स एक ऐसी एडुटेक कंपनी है जो बच्चों को रोबोटिक्स,833 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद इसके शेयर 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर अपर सर्किट पर पहुंच गई। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 10:45 AM
Robokidz Eduventures IPO Listing: 833 गुना भरा आईपीओ, अब लिस्टिंग पर पैसा डबल, ₹106 के शेयरों का धमाल
Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का ₹31 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Robokidz Eduventures IPO Listing: रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स के शेयरों की आज BSE SME पर धांसू एंट्री हुई और आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले ही दिन डबल हो गया। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और इसे ओवरऑल 833 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹106 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹201.40 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90% का लिस्टिंग गेन (Robokidz Eduventures Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹211.45 (Robokidz Eduventures Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.48% मुनाफे में हैं और आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया।

Robokidz Eduventures IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स का ₹31 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 833.56 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 306.73 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,593.00 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 807.12 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 29,32,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹23.46 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹2.20 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹2.36 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹3.07 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें