Get App

Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹1.13 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलिकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 52,031.98 करोड़ रुपये घटकर 17,23,144.70 करोड़ रुपये रह गया। TCS का मार्केट कैप 9,805.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,18,587.63 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 15, 2024 पर 10:53 AM
Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹1.13 लाख करोड़ बढ़ा, इस टेलिकॉम कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया।

सेंसेक्स की 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,13,117.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में भारती एयरटेल रही। सप्ताह में जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank और इंफोसिस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन में गिरावट आई।

पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं NSE के निफ्टी में 90.5 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी रही। बीते सप्ताह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 47,836.6 करोड़ रुपये बढ़कर 9,57,842.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह इंफोसिस का मार्केट कैप 31,826.97 करोड़ रुपये बढ़कर 8,30,387.10 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 11,887.78 करोड़ रुपये बढ़कर 14,31,158.06 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 11,760.8 करोड़ रुपये बढ़कर 9,49,306.37 करोड़ रुपये और TCS का मार्केट कैप 9,805.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,18,587.63 करोड़ रुपये रहा।

बाकी 5 कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 52,031.98 करोड़ रुपये घटकर 17,23,144.70 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह LIC का मार्केट कैप 32,067.73 करोड़ रुपये घटकर 5,89,869.29 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का 22,250.63 करोड़ रुपये घटकर 5,61,423.08 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 2,052.66 करोड़ रुपये घटकर 7,69,034.51 करोड़ रुपये और ITC का मार्केट कैप 1,376.19 करोड़ रुपये घटकर 5,88,195.82 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें