Fly-Hi Maritime Travels IPO Listing: शिपिंग कंपनियों को क्रू मैनेजमेंट सर्विसेज देने वाली फ्लाई-हाई मैरिटाइम ट्रैवल्स के शेयरों की आज BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को खास रिस्पांस नहीं मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। इस आईपीओ के तहत ₹102 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹81.60 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 20% पूंजी ही घट गई। लिस्टिंग के बाद निवेशकों को और शॉक लगा। टूटकर यह ₹77.55 (Fly-Hi Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 23.97% घाटे में हैं।
