FMCG Sector Challenges: 17 दिसंबर के कारोबार में एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दरअसल, FMCG के लिए आने वाले दिन चुनौतिपूर्ण हो सकते है। ऐसा हम नहीं बल्कि दिग्गज ब्रोकरेज एंटिक (Antique) का कहना है। ब्रोकरेज के मुताबिक सुस्त मांग और बढ़ती महंगाई सेक्टर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। ब्रोकरेज फर्म एंटिक ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट FMCG सेक्टर में आगे और दबाव का अनुमान जताया है। एंटिक का कहना है कि सेक्टर के वैल्युएशन में सुधार तो आया है लेकिन डिमांड में अभी भी सुस्ती नजर आ रही है। यहीं वजह है कि सुस्त मांग से Q3 में नतीजों पर असर पड़ सकता है।
एंटिक ने FMCG सेक्टर में लो-सिंगल डिजिट ग्रोथ का अनुमान जताया है। उनका मानना है कि सेक्टर में दबाव की मुख्य वजह हैं। पहली वजह यह कि सेक्टर का डिमांड आउटलुक सुस्त है। दूसरी वजह महंगाई में बढ़ोतरी की चिंता बनी हुई है। वहीं तीसरी वजह कमजोर विंटर सीजन।
ब्रोकरेज फर्म एंटिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि न्यूट्रिशन प्रोडक्ट, साबुन और पर्सनल केयर मांग घटेगी। साथ ही सेक्टर के बेवरेजेज में दबाव जारी रह सकता है। हेल्थकेयर प्रोडक्ट में असर रहने की उम्मीद है। हालांकि इस सेक्टर को डिटर्जेंट, ओरल केयर सेगमेंट में ग्रोथ से सहारा मिल सकता है।
हाल ही में गोदरेज कंज्यूमर ने कमजोर Q3 अपडेट पेश किए थे। कंपनी ने कमजोर मिड-क्वार्टर अपडेट दिए है। मौसम में बदलाव से ग्रोथ पर असर संभव है। कंपनी के होम इनसेक्टिसाइड्स सेगमेंट पर दबाव संभव है। Q3 में वॉल्यूम ग्रोथ फ्लैट रहने का अनुमान है। हालांकि Q4 से थोड़े हालात सुधरते दिख सकते है।
कैसा रहा आज स्टॉक का परफॉर्मेंस
गोदरेज कंज्यूमर का शेयर आज एनएसई पर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1089 रुपये पर बंद हुआ। वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट का शेयर एनएसई पर आज 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 904.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेस्ले इंडिया का शेयर 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 2202.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।