Get App

FMCGs कंपनियों के शेयरों में 3 से 9% की तगड़ी गिरावट, एक रिपोर्ट ने बढ़ा दी बेचैनी, तीसरी तिमाही के नतीजे भी रहेंगे खराब?

FMCGs Stocks: साबुन, तेल और चायपत्ती जैसे रोजाना उपभोग के सामान बेचने वाली FMCG कंपनियों के शेयरों में आज 9 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स (Godrej Consumer Products) की एक रिपोर्ट के बाद आई। गोदरेज कंज्यूमर ने बताया कि उसकी तीसरी तिमाही में बिक्री के आंकड़े कमजोर रह सकते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 11:23 AM
FMCGs कंपनियों के शेयरों में 3 से 9% की तगड़ी गिरावट, एक रिपोर्ट ने बढ़ा दी बेचैनी, तीसरी तिमाही के नतीजे भी रहेंगे खराब?
FMCG stocks: गोदरेज कंज्यूम ने तिमाही समाप्त होने से पहले ही तिमाही बिक्री का अपडेट जारी करके सभी को चौंका दिया

FMCGs Stocks: साबुन, तेल और चायपत्ती जैसे रोजाना उपभोग के सामान बेचने वाली FMCG कंपनियों के शेयरों में आज 9 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स (Godrej Consumer Products) की एक रिपोर्ट के बाद आई। गोदरेज कंज्यूमर ने बताया कि उसकी तीसरी तिमाही में बिक्री के आंकड़े कमजोर रह सकते हैं। इन आंकड़ों के चलते अब पूरे FMCG सेक्टर की डिमांड में सुस्ती लेकर चिंता पैदा हो गई है।

FMCG सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में पिछले 6 हफ्ते की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट आई है और इसका शेयर 6 हफ्ते तक लुढ़क गया। इसके बाद डाबर, मैरिको और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ब्रिटानिया और कोलगेट का स्थान रहा, जिनमें 2 से 4 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, सबसे अधिक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मेंगिरावट देखी गई। तिमाही अपडेट के बाद इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए।

इस गिरावट का असर निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स (Nifty FMCG Index) पर भी देखने को मिला और यह शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक नीचे चला गया। निफ्टी FMCG, आज सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स भी रहा।

इससे पहले गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तिमाही समाप्त होने से पहले ही अपनी तिमाही बिक्री का अपडेट जारी करके शेयर बाजार को चौंका दिया। यह पहली बार है जब कंपनी ने तिमाही समाप्त होने से अपनी तिमाही बिक्री का अपडेट जारी किया है। कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इकोनॉमी में मांग की स्थिति 'धीमी' रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें