FMCG शेयरों में जबरदस्त तेजी, दो दिन में 10% तक उछले ये स्टॉक, अच्छे तिमाही नतीजों की उम्मीद

FMCG Stocks: भारतीय शेयर मार्केट बुधवार 22 अप्रैल को दबाव में कारोबार करते नजर आए। हालांकि इस गिरावट के बीच भी FMCG सेक्टर ने मजबूती दिखाते हुए बाजार को सहारा दिया। निफ्टी FMCG इंडेक्स पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में करीब 4% तक चढ़ चुका है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका नेस्ले इंडिया के मजबूत नतीजों की रही

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
FMCG Stocks: नोमुरा ने नेस्ले इंडिया को “Buy” रेटिंग के साथ 1,500 रुपये का टारगेट दिया है

FMCG Stocks: भारतीय शेयर मार्केट बुधवार 22 अप्रैल को दबाव में कारोबार करते नजर आए। हालांकि इस गिरावट के बीच भी FMCG सेक्टर ने मजबूती दिखाते हुए बाजार को सहारा दिया। निफ्टी FMCG इंडेक्स पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में करीब 4% तक चढ़ चुका है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका नेस्ले इंडिया के मजबूत नतीजों की रही।

नेस्ले इंडिया ने दिखाई राह

नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को बाजार बंद होने से ठीक पहले अपने तिमाही नतीजे जारी किए, जिसके बाद उसका शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। बुधवार को भी इसमें करीब 3% की और तेजी देखी गई। इस तरह, पिछले दो ट्रेडिंग सेशंस में कंपनी का शेयर करीब 10% तक चढ़ चुका है।

कंपनी की घरेलू बिक्री मार्च तिमाही में 23.4% बढ़ी, जिसमें डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली। सभी प्रोडक्ट कैटेगरी ने इस ग्रोथ में योगदान दिया, जबकि ग्रॉस और ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) मार्जिन में भी सालाना आधार पर विस्तार हुआ।


ब्रोकरेज हाउस की मिली-जुली राय

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म HSBC ने नेस्ले इंडिया पर “न्यूट्रल” रेटिंग बरकरार रखी है और 1,410 रुपये का टारगेट दिया है। हालांकि, उसने EPS अनुमान को 4-5% तक बढ़ाया है, लेकिन वैल्यूएशन को महंगा बताया है।

वहीं नोमुरा ने स्टॉक पर “Buy” रेटिंग रखते हुए 1,500 रुपये का टारगेट दिया है। दूसरी ओर मैक्वेरी ने “न्यूट्रल” रुख बनाए रखते हुए 1,400 रुपये का टारगेट दिया है और कहा है कि FY27 के अनुमानित EPS के 63 गुना वैल्यूएशन पर सीमित अपसाइड नजर आता है।

FMCG सेक्टर में चौतरफा तेजी

नेस्ले इंडिया के नतीजों का असर पूरे FMCG सेक्टर में देखने को मिला। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर पिछले दो दिनों में 6.5% तक चढ़े हैं। वहीं टाटा कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स, डॉबर और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में भी 4% से 5.5% तक की तेजी देखी गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर करीब 4% की बढ़त के साथ सेक्टर का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक रहा। वहीं इमामी (Emami) के शेयर लगभग 5% की तेजी के साथ टॉप पर रहा। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर भी 3.5% की बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।

आगे के नतीजों पर नजर

हिंदुस्तान यूनिलीवर अपने मार्च तिमाही के नतीजे 30 अप्रैल को जारी करेगा। वहीं डॉबर और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने अभी नतीजों की तारीख घोषित नहीं की है, हालांकि दोनों कंपनियां अपने बिजनेस अपडेट जारी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: डिफेंस कंपनी के शेयर में 9% की तूफानी तेजी, विदेश से मिला ₹350 करोड़ का ऑर्डर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।