F&O Manual : निफ्टी 19300 के आसपास कंसोलीडेट हो रहा है। डेरिवेटिव डेटा निफ्टी के लिए ओवरसोल्ड स्थिति का संकेत दे रहे हैं। इसके लिए पहली बाधा 19350 पर दिख रही है। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी में 19500 के ऊपर जाने की संभावना बनेगी। 19500 पर काफी ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिल रही है। निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 19200-19250 पर सपोर्ट दिख रहा है।
सोमवार को भारी बिकवाली के बाद 25 अक्टूबर को सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले। दिन चढ़ने के साथ एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ज़ोमैटो, बीएसई और एक्सिस बैंक निफ्टी पर सबसे सक्रिय शेयरों में दिख रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स इंट्राडे में 1-1.5 फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। फिलहाल बाजार में एक बार पर कमजोरी हावी हो गई है। सुबह 11.45 बजे के आसपास सेंसेक्स 182.59 अंक या 0.28 फीसदी की कमजोरी के साथ 64391.30 पर और निफ्टी 57.80 अंक यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 19221.65 पर दिख रहा था। लगभग 1821 शेयरों में तेजी आई थी। 1207 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि 116 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
बाजार को आज अमेरिकी कंपनियों के अच्छे नतीजों और चीन के प्रोत्साहन पैकेज से सपोर्ट मिला है। अब ग्लोबल मार्केट की चीन के प्रोत्साहन के उपायों के प्रभाव पर बारीकी से नजर रहेगी। यदि बाजार इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है, तो हमें सोमवार को बाजार में शॉर्ट टर्म बॉटम बनता दिख सकता है। यहां से बाजार में फिर तेजी आएगी। हालांकि, अगर बाजार जियोपॉलिटिकल घटनाओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के जाल में फंस जाता है तो यह उछाल अल्पकालिक हो सकती है।
ऑप्शंस डेटा से पता चलता है कि 19300 स्ट्राइक पर पुट और कॉल राइटर्स के बीच खींचतान के चलते बड़ी स्ट्रैडल पोजीशन बनी है। निफ्टी 19300 के आसपास मजबूत हो रहा है। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि डेरिवेटिव डेटा निफ्टी के ओवरसोल्ड होने का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी पीसीआर सोमवार को 0.90 से गिरकर 0.70 हो गया था, जो स्पष्ट रूप से शॉर्ट में बाजार भागीदारों द्वारा किए गए ओवर रिऐक्शन का संकेत है। ऐसे में बाजार में अब एक बाउंस की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी के लिए 19,350 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। यह बाधा पार होने पर निफ्टी 19500 की ओर जाता दिख सकता है। इस लेवल पर काफी ज्यादा कॉल राइटिंग हुई है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 19200-19250 पर सपोर्ट दिख रहा है।
बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए रूपक डे ने कहा कि 43000 पर हुई भारी पुट राइटिंग से संकेत मिलता है कि इस स्तर पर निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट हो सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 43700-44000 पर रजिस्टेंस है। जब तक निफ्टी 43000 के ऊपर टिका हुआ है। इसमें रिकवरी की संभावना बनी हुई है।
अलग शेयरों की बात करें तो जिंदल स्टील, डेल्टा कॉर्प और इंडिगो में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिल रहा है। जबकि ज़ील और एचडीएफसी लाइफ में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।