Get App

F&O में बड़ा बदलाव! NSE ने निफ्टी समेत इन 4 इंडेक्सों का F&O लॉट साइज घटाया, 28 अक्टूबर से लागू

F&O Trading: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज में बदलाव का ऐलान किया है। ये नए बदलाव 28 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। इसके तहत निफ्टी 50 और तीन अन्य प्रमुख इंडेक्स के लॉट साइज घटा दिए गए हैं। NSE के सर्कुलर के मुताबिक, निफ्टी 50 का लॉट साइज अब 75 से घटाकर 65 कर दिया गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 04, 2025 पर 9:14 PM
F&O में बड़ा बदलाव! NSE ने निफ्टी समेत इन 4 इंडेक्सों का F&O लॉट साइज घटाया, 28 अक्टूबर से लागू
F&O Trading: एनएसई ने निफ्टी बैंक का लॉट साइज 35 से घटकर 30 करने का ऐलान किया है

F&O Trading: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज में बदलाव का ऐलान किया है। ये नए बदलाव 28 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। इसके तहत निफ्टी 50 और तीन अन्य प्रमुख इंडेक्स के लॉट साइज घटा दिए गए हैं।

NSE के सर्कुलर के मुताबिक, निफ्टी 50 का लॉट साइज अब 75 से घटाकर 65 कर दिया गया है। वहीं निफ्टी बैंक का लॉट साइज 35 से घटकर 30 हो गया है। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज का लॉट साइज 65 से घटाकर 60 और निफ्टी मिड सेलेक्ट इंडेक्स का लॉट साइज 140 से घटाकर 120 कर दिया गया है। हालांकि, निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स का लॉट साइज पहले जैसा ही रहेगा।

निवेशक मौजूदा लॉट साइज के साथ 30 दिसंबर 2025 की एक्सपायरी तक ट्रेड कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अवधि के सभी नए कॉन्ट्रैक्ट्स संशोधित लॉट साइज में उपलब्ध होंगे।

NSE की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्लाइंट्स को सूचित करें, जिनके पास पोजिशन है या जो नई पोजिशन लेना चाहते हैं, कि नीचे बताई गई तारीखों से लॉट साइज में बदलाव लागू होंगे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें