Market trend : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाजार में तेजी का रुझान कायम है। पिछले तीन हफ्तों से निफ्टी हायर टॉप, हायर बॉटम पैटर्न बन रहा है। सुदीप शाह को उम्मीद है कि इस हफ्ते निफ्टी में तेजी जारी रहेगी, इसलिए निफ्टी में बुल कॉल स्प्रेड रणनीति इस्तेमाल करके पैसे बनाए जा सकते हैं। उनका मानना है कि अगर निफ्टी 24940 के स्तर को पार कर जाता है तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।
क्या आप 24,800-24,850 जोन के आसपास कंसोलीडेशन के साथ इस हफ्ते निफ्टी को 25,000 का लेवल पार करते हुए देख रहे हैं?
इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि बीते हफ्ते बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। हर गिरावट के बाद खरीदारी देखने को मिली। जियो-पोलिटिकल तनाव और येन कैरी ट्रेड को लेकर बनी चिंताएं कुछ हद तक कम हुई हैं, जिससे ग्लोब मार्केट में उछाल आया है। पिछले 3 हफ्ते से निफ्टी में हायर टॉप हायर बॉटम पैटर्न बनने के साथ कुल मिलाकर तेजी का माहौल है। अगर निफ्टी 24,940 को पार करता है, तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर तक बढ़ सकता है।
क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर जा सकता? और क्या यह सितंबर में रिकॉर्ड हाई लगा सकता है?
इस पर सुदीप ने कहा कि वर्तमान में, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर दिख रहा है। इसकी मुख्य वजह आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का मजबूत प्रदर्शन है। हालांकि बड़े पीएसयू बैंकिंग स्टॉक के खराब प्रदर्शन के कारण निफ्टी बैंक इंडेक्स ने अभी तक ऐसा ब्रेकआउट हासिल नहीं कर पाया है। आगे निफ्टी के लिए 51,200 पर बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर जाने पर इसमें शॉर्ट कवरिंग ट्रिगर हो सकती है। ये शॉर्ट कवरिंग इंडेक्स को 51,900-52,100 रेंज की ओर ले जा सकती है। बैंक निफ्टी के लिए 50,420-50,500 के ज़ोन में सपोर्ट दिख रहा है।
निफ्टी 50 के लिए आपकी कमाई वाली ट्रेडिंग रणनीति क्या है ?
इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सप्ताह भी निफ्टी में तेजी जारी रहेगी। ऐसे में निफ्टी में बुल कॉल स्प्रेड लेने की रणनीति बेहतर साबित हो सकती है। इसके लिए ट्रेडर्स 24,900 स्ट्राइक कॉल खरीदने और 25,100 स्ट्राइक कॉल बेचने की रणनीति अपना सकते हैं। अगर निफ्टी 24,900 के स्तर से नीचे बंद होता है, तो इस स्प्रेड में अधिकतम जोखिम 68 अंक (1,700 रुपये) है। वहीं, अगर निफ्टी अगली वीकली क्लोजिंग में 25,100 से ऊपर बंद होने में सफल होता है, तो अधिकतम संभावित रिवॉर्ड 132 अंक (3,300 रुपये) हो सकता है।
क्या आपको लगता है कि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 24,000 अंक की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि यह ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट के कगार पर है?
इस पर सुदीप ने कहा कि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज डाउनस्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट के कगार पर है। आईसीआईसीआई बैंक इस इंडेक्स की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान दे रहा है। वर्तमान में, इंडेक्स 24,046 से 22,497 तक की पिछली गिरावट के 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। 23,455 पर स्थित तत्काल रजिस्टेंस से ऊपर उठकर इंडेक्स धीरे-धीरे 24,000 अंक की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक से मिल रहा एडिशनल सपोर्ट इंडेक्स के लिए अहम होगा जो इंडेक्स में सबसे ज्यादा वेटेज रखता है और पिछले 32 कारोबारी सत्रों से साइडवेज ट्रेडिंग कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।