Get App

F&O calls : निफ्टी में इस हफ्ते भी तेजी कायम रहने की उम्मीद, बुल कॉल स्प्रेड रणनीति कराएगी जोरदार कमाई

Nifty setup : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाजार में स्थिति तेजी वाली है और पिछले तीन हफ्ते से निफ्टी हायर टॉप, हायर बॉटम पैटर्न बना रहा है। अगर निफ्टी 24940 के स्तर को पार कर जाता है तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर की ओर बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 11:07 AM
F&O calls : निफ्टी में इस हफ्ते भी तेजी कायम रहने की उम्मीद, बुल कॉल स्प्रेड रणनीति कराएगी जोरदार कमाई
Stock market : निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज डाउनस्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेकआउट के कगार पर है। आईसीआईसीआई बैंक इस इंडेक्स की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान दे रहा है

Market trend : एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाजार में तेजी का रुझान कायम है। पिछले तीन हफ्तों से निफ्टी हायर टॉप, हायर बॉटम पैटर्न बन रहा है। सुदीप शाह को उम्मीद है कि इस हफ्ते निफ्टी में तेजी जारी रहेगी, इसलिए निफ्टी में बुल कॉल स्प्रेड रणनीति इस्तेमाल करके पैसे बनाए जा सकते हैं। उनका मानना ​​है कि अगर निफ्टी 24940 के स्तर को पार कर जाता है तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

क्या आप 24,800-24,850 जोन के आसपास कंसोलीडेशन के साथ इस हफ्ते निफ्टी को 25,000 का लेवल पार करते हुए देख रहे हैं?

इसके जवाब में सुदीप ने कहा कि बीते हफ्ते बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। हर गिरावट के बाद खरीदारी देखने को मिली। जियो-पोलिटिकल तनाव और येन कैरी ट्रेड को लेकर बनी चिंताएं कुछ हद तक कम हुई हैं, जिससे ग्लोब मार्केट में उछाल आया है। पिछले 3 हफ्ते से निफ्टी में हायर टॉप हायर बॉटम पैटर्न बनने के साथ कुल मिलाकर तेजी का माहौल है। अगर निफ्टी 24,940 को पार करता है, तो यह शॉर्ट टर्म में 25,150-25,200 के स्तर तक बढ़ सकता है।

क्या आपको लगता है कि बैंक निफ्टी डाउन वर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ऊपर जा सकता? और क्या यह सितंबर में रिकॉर्ड हाई लगा सकता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें