Get App

मेटल शेयरों पर करें फोकस, निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए अनुज सिंघल की ये रणनीति कराएगी कमाई

अनुज सिंघल ने कहा कि एक बार फिर आज मेटल शेयरों पर फोकस होगा। चीन ने और राहत पैकेज का एलान किया है। चीन ने सभी बैंकों को दरें घटाने को कहा है। चीन को निवेश बढ़ा होगा, रियल एस्टेट को बूस्ट की जरूरत है। अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में बड़ी रैली जारी रह सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 8:49 AM
मेटल शेयरों पर करें फोकस, निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए अनुज सिंघल की ये रणनीति कराएगी कमाई
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 20 DEMA के करीब निफ्टी IT make or break लेवल पर है।

बाजार की आगे की दशा-दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के अनुज सिंघल ने सीरीज का पहला सोमवार काफी अहम होता है। निफ्टी के लिए 2 अहम boundaries 25,998 और 26,277 पर है । अगर निफ्टी 25,998 के नीचे फिसला, तो लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलें। निफ्टी 26,277 के पार निकले तो 26,500-26,800 के लक्ष्य संभव है। जापान की गिरावट भारत के लिए बड़ी चिंता नहीं है। जापान से ज्यादा चीन से आने वाली खबरों पर फोकस करें। चीन फैक्टर पर कमोडिटी में रैली जारी रहेगी। अच्छी बात ये है कि इस रैली में क्रूड हिस्सा नहीं ले रहा है। शुक्रवार का दूसरा बड़ा चर्चा का प्वाइंट बैंक निफ्टी था। शुक्रवार को बैंक निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट रही। HDFC बैंक में डबल टॉप बनने का थोड़ा रिस्क है। नई रैली के लिए HDFC बैंक का 1800 पार करना जरूरी है। नतीजों का मौसम जल्द शुरू होगा, IT पर फोकस रखें।

बाजार: चीन पर फोकस

अनुज सिंघल ने कहा कि एक बार फिर आज मेटल शेयरों पर फोकस होगा। चीन ने और राहत पैकेज का एलान किया है। चीन ने सभी बैंकों को दरें घटाने को कहा है। चीन को निवेश बढ़ा होगा, रियल एस्टेट को बूस्ट की जरूरत है। अनुज सिंघल ने कहा कि मेटल शेयरों में बड़ी रैली जारी रह सकती है। मेटल शेयरों का बास्केट आउटपरफॉर्म कर सकता है। मेटल शेयरों की रैली को कमजोर डॉलर से भी सपोर्ट मिलेगा। मेटल को अलावा शुगर, केमिकल, टाटा मोटर्स पर फोकस करें।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 20 DEMA के करीब निफ्टी IT make or break लेवल पर है। बैंक निफ्टी में आउटपरफॉर्मेंस लेकिन शुक्रवार की गिरावट बढ़ी थी। पोजीशनल कम्फर्ट के नजरिए से निफ्टी ही सबसे बढ़िया नजर आ रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें