अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के पॉजिटिव बयान से बाजार में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 200 अंक से ज्यादा सुधरकर 25650 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी नीचे से 450 अंक चढ़कर हरे निशान में आ गया है। ICICI बैंक, कोल इंडिया, एशियन पेंट और HUL ने बाजार में जोश भरा है, INDIA VIX करीब 7% उछला है। रियल्टी शेयरों में आज तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। DLF और प्रेस्टीज दो से तीन फीसदी फिसले हैं। फार्मा में डिवीज और लॉरेस लैब्स 3 फीसदी टूटे हैं। लेकिन चुनिंदा मेटल, FMCG और चुनिंदा NGFCs में खरीदारी देखने को मिल रही है।
