Get App

फॉरेन फंडों की अचानक खरीदारी ने चौंकाया, GE T&D, Sun Pharma और Cochin Shipyard में क्या चल रहा है?

विदेशी फंडों की अचानक खरीदारी से 23 मई को मार्केट के प्रमुख सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सवाल है कि अचानक फॉरेन इनवेस्टर्स के रुख में बदलाव क्यों आया। इस बारे में एनालिस्ट्स अलग-अलग वजह बता रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2024 पर 9:49 AM
फॉरेन फंडों की अचानक खरीदारी ने चौंकाया, GE T&D, Sun Pharma और Cochin Shipyard में क्या चल रहा है?
GE T&D के मार्च तिमाही के नतीजे स्ट्रॉन्ग रहे। मार्च तिमाही में ऑर्डर बुक साल दर साल आधार पर 53 फीसदी बढ़ी है। अब कुल ऑर्डर बुक 57 अरब रुपये से ज्यादा हो गई है।

फॉरेन फंडों की अचानक खरीदारी से 23 मई को मार्केट के प्रमुख सूचकांक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। लेकिन, मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड कनफ्यूजिंग बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि फॉरेन फंड्स लंबे समय से बिकवाली करते रहे हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले उनके अचानक खरीदारी करने की क्या वजह हो सकती है? कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि इस खरीदारी की वजह मल्टी-लेग डेरिवेटिव स्ट्रेटेजी हो सकती है। इसलिए इसे बाजार में बुलिश ट्रेंड का संकेत मानना ठीक नहीं होगा।

ज्यादा डिविडेंड से सरकार को कम कर्ज लेना पड़ेगा

कुछ एनालिस्ट्स का कहना है कि आरबीआई की तरफ से सरकार को ज्यादा डिविडेंड का इकोनॉमी पर अच्छा असर पड़ेगा। इस वजह से कई फॉरेन इवेस्टर्स के रुख में बदलाव आया होगा। उम्मीद से ज्यादा डिविडेंड से सरकार को बॉन्ड्स के जरिए कम कर्ज लेना होगा। इससे बॉन्ड यील्ड में कमी आएगी और इकोनॉमी में कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा।

GE T&D

सब समाचार

+ और भी पढ़ें