Get App

Fortis Healthcare Share Price: ₹840 करोड़ के इस एग्रीमेंट पर ब्रोकरेज भी बुलिश, उछल पड़े फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर

Fortis Healthcare Share Price: हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने बेंगलरु में एक सौदा किया है। इस सौदे को लेकर ब्रोकरेज ने बुलिश रुझान अपनाया और इसे अपग्रेड किया। इस वजह से निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयरों की खरीदारी करने लगे जिससे इसके भाव उछल पड़े। जानिए फोर्टिस हेल्थकेयर ने क्या सौदा किया है जिसके चलते इसके शेयर उछल पड़े और ब्रोकरेज फर्म का रुझान क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:19 PM
Fortis Healthcare Share Price: ₹840 करोड़ के इस एग्रीमेंट पर ब्रोकरेज भी बुलिश, उछल पड़े फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर
Fortis Healthcare ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में 125 बिस्तरों वाले पीपुल ट्री हॉस्पिटल के अधिग्रहण के लिए एक डेफिनिटव एग्रीमेंट किया है।

Fortis Healthcare Share Price: घरेलू मार्केट की रौनक के बीच फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। हेल्थकेयर कंपनी ने अपनी सब्सिडरी के जरिए बेंगलुरु में एक हॉस्पिटल के अधिग्रहण से जुड़ा बड़ा ऐलान किया तो निवेशक चहक उठे। यह सौदा जनवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। बेंगलुरु में स्थित इस हॉस्पिटल से जुड़े एग्रीमेंट पर फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर 2% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.64% की बढ़त के साथ ₹914.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.80% उछलकर ₹915.55 तक पहुंचा था।

Fortis Healthcare ने क्या किया है सौदा?

फोर्टिस हेल्थकेयर ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में 125 बिस्तरों वाले पीपुल ट्री हॉस्पिटल के अधिग्रहण के लिए एक डेफिनिटव एग्रीमेंट किया है। यह अधिग्रहण इसका मालिकाना हक रखने वाली और ऑपरेट करने वाली टीएमआई हेल्थकेयर के 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के जरिए होगा। फोर्टिस हेल्थकेयर भी यह खरीदारी अपनी पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी इंटरनेशनल हॉस्पिटल लिमिटेड के जरिए करेगी। इस सौदे के तहत इंटरनेशनल हॉस्पिटल हॉस्पिटल बिल्डिंग खरीदेगी और टीएमआई हेल्थकेयर के प्रमोटर्स से जमीन खरीदेगी। साथ ही एक स्वतंत्र थर्ड पार्टी से साथ में लगी हुई जमीन भी खरीदेगी। यह सौदा करीब ₹430 करोड़ का है। इसमें टीएमआई हेल्थकेयर का कर्ज भी शामिल है।

पीपल ट्री हॉस्पिटल एक मल्टी-स्पेशल्टी हॉस्पिटल है जिसे NABH से मान्यता मिली हुई है। यह उत्तर-पश्चिम बेंगलुरु के येशवंतपुर में घनी आबादी वाले जगह पर स्थित है। इसे पास में कॉमर्शियल हब तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह अहम ट्रांसपोर्ट कोरिडोर्स से अच्छे से जुड़ा हुआ है। हॉस्पिटल के साथ ही कंपनी जो 0.8 एकड़ अतिरिक्त जमीन ले रही है, उससे फोर्टिस अपनी बेड कैपेसिटी 300 से अधिक तक बढ़ा सकेगी। कंपनी अगले तीन वर्षों में बेड इंफ्रा को मजबूत करने, मेडिकल इक्विपमेंट अपग्रेड करने, और अपने क्लिनिकल प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त ₹410 करोड़ निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीएमडी डॉ आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि इस सौदे से बेंगलुरु में इसकी क्षमता 900 बेड से बढ़कर 1500 बेड तक पहुंच सकती है। यह सौदा जनवरी 2026 तक पूरा होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें