Get App

FPI लगातार दूसरे महीने रहे बायर, जुलाई में शेयर बाजार में लगाए ₹32365 करोड़

FPI Investment in Indian Markets: इससे पहले राजनीतिक स्थिरता और बाजारों में तेज उछाल के कारण जून में उन्होंने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अमेरिकी अर्थव्यवस्था और बाजारों से जुड़े घटनाक्रम अगस्त में FPI की गतिविधियों का रुख तय करेंगे। FPI ने जुलाई में बॉन्ड बाजार में 22,363 करोड़ रुपये का निवेश किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 04, 2024 पर 12:23 PM
FPI लगातार दूसरे महीने रहे बायर, जुलाई में शेयर बाजार में लगाए ₹32365 करोड़
अगस्त महीने के पहले दो कारोबारी सत्रों 1-2 अगस्त को FPI ने शेयरों से 1,027 करोड़ रुपये निकाले।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की ओर से भारतीय शेयर बाजारों और बॉन्ड बाजार में निवेश का सिलसिला जुलाई महीने में भी जारी रहा। जुलाई में FPI ने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 32,365 करोड़ रुपये का निवेश किया। नीतिगत सुधार जारी रहने की उम्मीद, सतत आर्थिक वृद्धि और कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे इसके पीछे अहम कारण हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, हालांकि अगस्त महीने के पहले दो कारोबारी सत्रों 1-2 अगस्त को FPI ने शेयरों से 1,027 करोड़ रुपये निकाले।

बजट में इक्विटी निवेश पर कैपिटल गेन्स टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद से FPI फ्लो में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था और बाजारों से जुड़े घटनाक्रम अगस्त में FPI की गतिविधियों का रुख तय करेंगे।

जून में भी बायर रहे थे FPI

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, FPI ने जुलाई में शुद्ध रूप से शेयरों में 32,365 करोड़ रुपये डाले हैं। इससे पहले राजनीतिक स्थिरता और बाजारों में तेज उछाल के कारण जून में उन्होंने शेयरों में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया था। FPI ने चुनावी नतीजों को लेकर असमंजस के बीच मई में शेयरों से 25,586 करोड़ रुपये निकाले थे। मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि की चिंता के बीच अप्रैल में उन्होंने 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें