FPI ने इक्विटी मार्केट से 5,689 करोड़ रुपये निकाले, डेट सेगमेंट में किया 3,190 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट

विदेशी इनवेस्टर्स अन्य इमर्जिंग मार्केट्स में भी बिकवाली कर रहे हैं। इसके पीछे वैल्यूएशन अधिक होने, क्रूड ऑयल में तेजी और मजबूत डॉलर जैसे कारण हो सकते हैं

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 10:28 AM
Story continues below Advertisement

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) ने जुलाई में अभी तक इक्विटी मार्केट से 5,689 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। विदेशी इनवेस्टर्स डोमेस्टिक और ग्लोबल कारणों के मद्देनजर सतर्क रख अपना रहे हैं। हालांकि, डेट सेगमेंट में FPI ने 3,190.76 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है।

इससे जुलाई में अभी तक इनकी कुल बिकवाली 2,498.47 करोड़ रुपये की रही है।

वैल्यूएशन बढ़ने, ऑयल प्राइसेज महंगे होने और डॉलर में आ रही मजबूती से विदेशी इनवेस्टर्स को शॉर्ट-टर्म के लिए आशंका दिख रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वजह से वे अभी निवेश को लेकर आक्रामक रवैये से बच रहे हैं।

स्टॉक मार्केट्स के अपने अभी तक के हाई लेवल के करीब पहुंचने से ये इनवेस्टर्स सतर्क हो गए हैं।

पिछले छह कारोबारी दिनों में इन इनवेस्टर्स ने लगातार बिकवाली की है।

डॉलर में मजबूती आने से भी इन इनवेस्टर्स के लिए इमर्जिंग मार्केट्स में निवेश करने का आकर्षण कुछ घटा है।


DDA हाउसिंग स्कीम में फ्लैट्स की बिना इंटरेस्ट के पेमेंट की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी

अन्य इमर्जिंग मार्केट्स और एशियाई मार्केट्स में भी जुलाई में FPI ने बिकवाली की है। हालांकि, इंडोनेशिया के स्टॉक मार्केट में विदेशी इनवेस्टर्स की ओर से निवेश बढ़ा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।