विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई महीने के पहले 10 दिन में भारतीय शेयर बाजारों से 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की सेलिंग की है। देश में चल रहे आम चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता के बीच हाई वैल्यूएशन और मुनाफा काटने के लिए विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से पैसे निकाल रहे हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में मॉरीशस के साथ भारत की कर संधि में बदलाव और अमेरिका में बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने की वजह से FPI ने शेयरों से 8,700 करोड़ रुपये की सेलिंग की थी। इस तरह मई महीने के पहले 10 दिन में ही FPI अप्रैल से अधिक की निकासी कर चुके हैं।
