Get App

FPIs ने जनवरी में अब तक भारतीय बाजारों में किया 3,117 करोड़ रुपये का निवेश, जानिए किन सेक्टरों पर है इनकी नजर

एफपीआई की लगातार 3 महीने से हो रही बिकवाली जवनरी में थमतीं नजर आई है। जनवरी में अब तक FPI ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 3117 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2022 पर 2:56 PM
FPIs ने जनवरी में अब तक भारतीय बाजारों में किया 3,117 करोड़ रुपये का निवेश, जानिए किन सेक्टरों पर है इनकी नजर
1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच FPI ने इक्विटीज में 1857 करोड़ रुपये और हाइब्रिड इस्टूमेंट्स में 1743 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एफपीआई की लगातार 3 महीने से हो रही बिकवाली जवनरी में थमतीं नजर आई है। जनवरी में अब तक FPI ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 3117 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच FPI ने इक्विटीज में 1857 करोड़ रुपये और हाइब्रिड इस्टूमेंट्स में 1743 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इसी अवधि में FPI ने डेट सेगमेंट से 482 करोड़ रुपये निकाले है। जिसके परिणामस्वरुप टोटल नेट इनफ्लो 3117 करोड़ रुपये रहा है। इसके पहले अक्टूबर 2021 से लगातार 3 महीने विदेशी निवेशक नेट सेलर रहें थे।

जियोजित फाइनेशिंयल सर्विसेस के वीके विजयकुमार का कहना है कि आईटी कंपनियों के जोरदार नतीजों के बाद जनवरी में आईटी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। आगे हमें फाइनेशिंयल स्टॉक्स में भी यही देखने को मिल सकता है।

Morningstar India के हिमांशु श्रीवास्तव का कहना है कि एफपीआई अब भारतीय बाजारों को लेकर सतर्क नजर आ रहे है। यूनियन बजट नजदीक होने के कारण एफपीआई की नजर इस समय देश के कैपिटल मार्केट में निवेश करने से पहले ग्रोथ के मोर्चे पर सरकार के नजरिए में अस्पष्टता आने पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें