FTSE Rebalancing: अगले कुछ दिनों में कम से कम 13 शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि इन शेयरों में आगे 1 अरब डॉलर यानी करीब 8,400 करोड़ रुपये का निवेश आता हुआ दिख सकता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि दुनिया के जाने-माने स्टॉक एक्सचेजों में से एक, FTSE यानी फाइनेंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 2 इंडेक्सों में आज 20 सितंबर से बदलाव किया है। इस बदलाव में कई शेयरों को इंडेक्स में शामिल किया गया है और कई को बाहर किया गया है। दुनिया के कई पैसिव म्यूचुअल इन्हीं इंडेक्सों के आधार पर पैसा लगाते हैं। ऐसे में जिन 13 शेयरों को इस इंडेक्स में शामिल किया गया है, उसमें अब ये म्यूचुअल फंड्स बड़ी खरीदारी करने वाले हैं। ये 13 शेयर कौन से हैं, आइए जानते हैं-
