Nifty ने 200-DMA (Daily Moving average-17,414) के करीब छोटी अवधि का अपना बॉटम बनाया। उसके बाद उसमें शानदार उछाल देखने को मिला। हालांकि, हायर लेवल्स पर कई तरह की बाधाएं हैं। 17,800 पर अगला रेसिस्टेंस है, जबकि 18,000 सबसे बड़ी बाधा है। ट्रेंड में बदलाव के लिए इस लेवल को पार करना जरूरी है। गिरावट की स्थिति में 17,600 पर सपोर्ट उपलब्ध है, जबकि 17,500-17,450 एक अहम सपोर्ट जोन है। बैंक निफ्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन, 41,650-42,00 अहम सप्लाई जोन है। इसके उपर हम इसके 42-750-43,000 जोन की दिशा में बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। गिरावट की स्थिति में 20-DMA करीब 41,000 है, जो अगल सपोर्ट लेवल है। 40,444 एक अहम सपोर्ट लेवल है।