Get App

F&O Trading: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में क्यों डूब जाते हैं अधिकतर ट्रेडर्स के पैसे? 10 बड़े कारण

Risk in F&O Trading: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O ट्रेडिंग की इस समय बहार है। पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में रिटेल निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई F&O ट्रेडिंग में लगा रहे हैं। कई लोग इसे तेजी से पैसे बनाने का जरिया मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर ट्रेडर्स को इसमें घाटे का सामना करना पड़ता है। सेबी (SEBI) के मुताबिक, F&O में हर साल रिेटेल निवेशकों को करीब 60,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है

Vikrant singhअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 11:27 PM
F&O Trading: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में क्यों डूब जाते हैं अधिकतर ट्रेडर्स के पैसे? 10 बड़े कारण
Risk in F&O Trading: SEBI लगातार फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग से जुड़े नियमों को कड़ा कर रहा है

Risk in F&O Trading: फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी F&O ट्रेडिंग की इस समय बहार है। पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में रिटेल निवेशक अपनी गाढ़ी कमाई F&O ट्रेडिंग में लगा रहे हैं। कई लोग इसे तेजी से पैसे बनाने का जरिया मानते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर ट्रेडर्स को इसमें घाटे का सामना करना पड़ता है। सेबी (SEBI) के मुताबिक, F&O में हर साल रिेटेल निवेशकों को करीब 60,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है। अगर 100 लोग F&O ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो 90 घाटे में रहते हैं। लेकिन आखिर ऐसा होता क्यों है? F&O ट्रेडर्स को क्यों अधिकतर बार घाटा उठाना पड़ता है? आइए इसके पीछे के 10 मुख्य कारणों को जानते हैं-

1. लेवरेज का जोखिम

F&O ट्रेडिंग में लेवरेज का इस्तेमाल होता है, जिसमें ट्रेडर्स कम पैसे लगाकर बड़ी पोजीशन ले सकते हैं। लेकिन इस फायदे के साथ एक बड़ा नुकसान भी आता है। यह लेवरेज जितनी तेजी से प्रॉफिट को बढ़ाता है, उतनी ही तेजी से लॉस को भी बढ़ाता है। ऐसे में अगर मार्केट आपके खिलाफ जाता है, तो आप अपने निवेश से ज्यादा पैसे खो सकते हैं।

2. बाजार की अस्थिरता

F&O मार्केट में उतार-चढ़ाव और अचानक से बड़े प्राइस फ्लक्चुएशन्स आना आम बात हैं। ऐसे में अगर आपके पास मजबूत स्ट्रैटजी नहीं है या आपने रिस्क मैनेजमेंट नहीं किया है और आपकी पोजिशन मार्केट के मूवमेंट के खिलाफ हो जाती है, तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें