Welspun Enterprises Share Price: गांवों से लेकर शहरों तक पीपीपी मॉडल पर सड़कों, हाईवेज और वेस्टवाटर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली वेलस्पन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी को दो बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इसकी सब्सिडियरी को वेलस्पन मिशीगन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से कुल मिलाकर ₹352.14 करोड़ के दो सीवर रिहैबिलेटेशन प्रोजेक्ट्स मिले हैं। इन नए ऑर्डर्स के बाद जून 2026 तक इसकी सब्सिडयरी की ऑर्डर बुक करीब ₹2,135 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹2,432.66 करोड़ हो गई है। ऐसे में इसका असर सोमवार को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 18 सितंबर को बीएसई पर यह 6.05% की बढ़त के साथ ₹825.80 पर बंद हुआ था।
