GAIL का शेयर 4% उछला, टैरिफ हाइक की उम्मीद में CLSA ने रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ाए

Gail India Share Price: कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक सरकार के पास 51.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA को उम्मीद है कि टैरिफ में बढ़ोतरी इस साल जून तक हो जाएगी और यह 20-25% की रहेगी। CLSA ने GAIL के लिए EPS अनुमान को 9-19% तक बढ़ा दिया है।

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज ने GAIL के शेयर के लिए रेटिंग को 'होल्ड' से अपग्रेड करके 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है।

Gail India Stock: संभावित टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद में गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर में 21 अप्रैल को दिन में BSE पर 5% से अधिक की तेजी दिखी। कीमत 197 रुपये के हाई तक चली गई।कारोबार बंद होने पर शेयर 4.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 195.30 रुपये पर बंद हुआ। खबर है कि पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने नेचुरल गैस पाइपलाइन टैरिफ के रिव्यू का प्रस्ताव देने वाला कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इस लेटर में गेल की 10 पाइपलाइनों को शामिल किया गया है। पिछले साल जून में, गेल ने 59 रुपये प्रति MMBtu के मौजूदा टैरिफ की तुलना में 78.72 रुपये प्रति MMBtu का लेवलाइज्ड टैरिफ प्रपोज्ड किया था।

यह प्रपोज्ड रिवीजन 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2049 तक लागू होगा। इस साल मार्च की शुरुआत में CNBC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में, गेल की ओर से कहा गया कि PNGRB बोर्ड की बैठक अप्रैल में होने की उम्मीद है। इसमें टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। कंपनी ने 78 रुपये प्रति MMBtu के संशोधित टैरिफ की मांग की है। यहां तक ​​कि 70 रुपये प्रति MMBtu तक की बढ़ोतरी को भी एनालिस्ट्स एक पॉजिटिव डेवलपमेंट मानेंगे।

CLSA ने रेटिंग, टारगेट और EPS अनुमान बढ़ाए


वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA को उम्मीद है कि टैरिफ में बढ़ोतरी इस साल जून तक हो जाएगी और यह 20-25% की रहेगी। ब्रोकरेज ने GAIL के शेयर के लिए रेटिंग को 'होल्ड' से अपग्रेड करके 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है। स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 175 रुपये से बढ़कर 210 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। CLSA ने GAIL के लिए प्रति शेयर आय (EPS) अनुमान को 9-19% तक बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि रिव्यू प्रक्रिया की शुरुआत से टैरिफ बढ़ोतरी की संभावना में उसका विश्वास बढ़ गया है।

एक सप्ताह में GAIL का शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

गेल (इंडिया) का मार्केट कैप 1.28 लाख करोड़ रुपये है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक सरकार के पास 51.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर पिछले एक सप्ताह में 14 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर ने BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 246.35 रुपये 31 जुलाई 2024 को और 52 सप्ताह का निचला स्तर 150.60 रुपये 4 मार्च 2025 को देखा था। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 34,957.76 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 3,867.38 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 5.88 करोड़ रुपये रही थी।

FY25 के लिए Muthoot Finance ने मंजूर किया ₹26 का डिविडेंड, शेयर में 4% की तेजी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।