Gainers & Losers: बाजार ने आज कारोबारी दिन के दौरान नया रिकॉर्ड स्तर छुआ और बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 84,928.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 25,939.05 के स्तर पर बंद हुआ।
