Get App

Gainers and Losers Today: कोई 20% गिरा, किसी में 16% तक उछाल; इन 10 शेयरों में दिखी बड़ी हलचल

Gainers and Losers Today: सोमवार, 23 फरवरी को शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच कुछ शेयर 20 प्रतिशत तक टूटे तो कुछ में 16 प्रतिशत से ज्यादा उछाल दिखा। फ्रॉड केस, सरकारी फैसले, ऑर्डर जीत और ब्रोकरेज रेटिंग्स के चलते ये 10 स्टॉक्स 23 फरवरी को सुर्खियों में रहे। चेक करें पूरी लिस्ट।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:01 PM
Gainers and Losers Today: कोई 20% गिरा, किसी में 16% तक उछाल; इन 10 शेयरों में दिखी बड़ी हलचल
FMCG सेक्टर की कंपनी Godfrey Phillips का शेयर करीब 11 प्रतिशत टूटा।

Gainers and Losers Today: सोमवार, 23 फरवरी को शेयर बाजार में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिला, जहां कुछ शेयर 20 प्रतिशत तक टूट गए तो कुछ में 16 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। फ्रॉड केस, सरकारी फैसले, बड़े ऑर्डर और ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने कई स्टॉक्स में तीखी हलचल पैदा की। आइए जानते हैं किन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा मूवमेंट देखने को मिला।

Adani Ports

अदाणी ग्रुप की दिग्गज कंपनी Adani Ports का शेयर 2.81 प्रतिशत चढ़कर 1,554 रुपये पर बंद हुआ। तेजी की वजह कंपनी की सब्सिडियरी Adani Gangavaram Port Ltd द्वारा NMDC और ब्राजील की Vale S.A. के साथ आयरन ओर को लेकर रणनीतिक समझौता करना रहा।

IDFC First Bank

सब समाचार

+ और भी पढ़ें