Get App

बाजार में चौतरफा हरियाली के बीच 5 शेयर 20% तक चढ़े, 5 ने देखी 4% तक गिरावट

Gainers & Losers: भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 10 अप्रैल को अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के तिमाही नतीजों के बाद IT सेक्टर का जोश ठंडा पड़ा और स्टॉक्स में गिरावट देखी गई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:53 PM
बाजार में चौतरफा हरियाली के बीच 5 शेयर 20% तक चढ़े, 5 ने देखी 4% तक गिरावट
दिन में सेंसेक्स ने पिछली क्लोजिंग से 990.85 अंकों की तेजी देखी।

एक दिन की गिरावट के बाद 10 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स 489 अंकों से ज्यादा ​की बढ़त के साथ 77,121.01 पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी 105 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,880.55 पर खुला। इसके बाद सेंसेक्स ने पिछली क्लोजिंग से 990.85 अंकों की तेजी देखी और 77622.50 के हाई तक चला गया। निफ्टी लगभग 300 अंक तक बढ़कर 24,074.05 के हाई तक पहुंच गया। बाद में सेंसेक्स 918.60 अंकों की बढ़त के साथ 77,550.25 पर और निफ्टी 275.50 अंकों की बढ़त के साथ 24,050.60 पर बंद हुआ। आइए जानते हैं आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स के बारे में...

टॉप गेनर्स

The New India Assurance Company | मौजूदा भाव ₹155.90 (+19.78%): शेयर बाजार में ओवरऑल तेजी के बीच इस शेयर में भी बंपर खरीद हुई और 156.15 रुपये पर अपर प्राइस बैंड हिट हुआ। लेकिन सर्किट नहीं लगा। इस तेजी की अलग से कोई खास वजह नहीं है।

Aequs | मौजूदा भाव ₹144.05 (+15.10%): भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में आज 10 अप्रैल को अच्छी तेजी देखने को मिली। सबसे अच्छा उछाल Aequs के शेयर ने दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें