Get App

Gainers & Losers: 21 अगस्त को इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:21 अगस्त को एक ब्लॉक डील में Cyient DLM की 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री हुई। जिसके बाद आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 5:17 PM
Gainers & Losers: 21 अगस्त को इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही तो FMCG, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

Gainers & Losers:  निफ्टी बैंक एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार रहा। अंत में बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 102 प्वाइंट चढ़कर 80 हजार 905 पर और निफ्टी 71 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 770 पर बंद हुआ। आज के बाजार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही तो FMCG, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं सबसे ज्यादा दबाव रहा जबकि रियल्टी, PSU बैंक, IT शेयरों में दबाव देखने को मिली।

आइए डालते है एक नजर इन शेयरों पर

GE T&D India | CMP: Rs 1,717.5 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ अपने लोअरसर्किट पर बंद हुआ। कंपनी का कहना है कि प्रोमोटर ग्रुप कंपनी में कुछ हिस्सा बेच सकता है। होल्डिंग स्ट्रक्चर नियम के चलते हिस्सा बिक्री संभव है।

Cyient | CMP: Rs 2,007.9 | 21 अगस्त को एक ब्लॉक डील में Cyient DLM की 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री हुई। जिसके बाद आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Cyient DLM के लगभग 1.2 करोड़ शेयर 766 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचे गए। कुल लेन-देन की वैल्यू 883.20 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें