Get App

Gainers & Losers: फ्लैट रही बाजार की क्लोजिंग, 23 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: RailTel Corporation of India का शेयर 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से 52.66 रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।RailTel को मिला नया ऑर्डर 31 अगस्त 2024 तक एग्जीक्यूट किया जाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 4:51 PM
Gainers & Losers: फ्लैट रही बाजार की क्लोजिंग, 23 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
जैक्सन होल आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स -निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुआ।

Gainers & Losers: जैक्सन होल आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स -निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुआ। सेंसेक्स 33.02 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 81,086.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 11.65 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,823.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Power Mech Projects | CMP: Rs 6,905 | आज यह शेयर 8 पीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसके बोर्ड ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा।

Reliance Power | CMP: Rs 34.5 | आज यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेबी ने अनिल अंबानी को सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल के लिए बैन किया है। रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व अधिकारियों पर भी बैन लगाया है। SEBI ने सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल के लिए बैन लगाया। SEBI ने अनिल अंबानी पर `25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें