Gainers & Losers: एशियाई मार्केट से मिले-जुले रुझान के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। केंद्रीय बैंक RBI ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की लेकिन यह मार्केट का मूड अच्छा करने में नाकाम रहा। इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी एमपीसी की बैठक के दिन आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 197.97 प्वाइंट्स यानी 0.25% टूटकर 77,860.19 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.18% यानी 43.40 प्वाइंट्स फिसलकर 23,559.95 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
