Gainers & Losers: Q3 के नतीजे आते ही इन शेयरों में दिखी तेज हलचल, इंट्रा-डे में बना फटाफट तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद लगातार तीसरे दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 226.85 प्वाइंट्स यानी 0.30% की बढ़त के साथ 76759.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.37% यानी 86.40 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23249.50 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार तीसरे दिन हरियाली रही। मार्केट को आज फार्मा, रियल्टी, ऑयल एंड गैस सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला और इनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 226.85 प्वाइंट्स यानी 0.30% की बढ़त के साथ 76759.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.37% यानी 86.40 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23249.50 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

Brigade Enterprises । मौजूदा भाव: ₹1120.00 (+2.53%)

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने 29 जनवरी बुधवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए और आज 30 जनवरी को इसके शेयर रॉकेट बन गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़ गया। ऐसे में शेयरों पर निवेशक टूट पड़े और इंट्रा-डे में यह 7.83 फीसदी उछलकर ₹1177.95 पर पहुंच गया। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर ब्रिगेड एंटरप्राइजेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 221.45 फीसदी बढ़कर ₹236.24 करोड़, रेवेन्यू 24.72 फीसदी उछलकर ₹1463.94 करोड़, ईबीआईटीडीए 57.88 फीसदी बढ़कर ₹413.7 करोड़ और मार्जिन 22.3 फीसदी से बढ़कर 28.3 फीसदी पर पहुंच गया।


Maruti Suzuki । मौजूदा भाव: ₹11997.15 (+0.20%)

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के नतीजे आने के अगले दिन आज एनालिस्ट्स के पॉजिटिव रुझान पर इसके शेयर इंट्रा-डे में 1.23 फीसदी उछलकर ₹12120.00 पर पहुंच गए।

Laurus Labs । मौजूदा भाव: ₹588.10 (+7.79%)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एड्स के इलाज से जुड़े यूएस प्रेसिडेंट्स इमरजेंसी प्लान फॉर एड्स रिलीफ (PEPFAR) के लिए फंडिंग फिर शुरू करने के फैसले को मंजूरी दी तो लौरस लैब्स के शेयर इंट्रा-डे में 10 फीसदी उछलकर ₹600.15 पर पहुंच गए। PEPFAR प्रोग्राम को जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय में शुरू हुआ था।

Granules India । मौजूदा भाव: ₹564.40 (+5.49%)

ग्रेन्यूल्स इंडिया की ग्रेन्यूल्स फार्मा को Lisdexamfetamine Dimesylate कैप्सूल के जेनेरिक वर्जन को अमेरिकी दवा नियामक से मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.96 फीसदी उछलकर ₹566.95 पर पहुंच गए। यह कैप्सूल अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल होता है।

Dabur India । मौजूदा भाव: ₹533.70 (+3.00%)

दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे आते ही डाबर के शेयर रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में 4.22 फीसदी उछलकर ₹540.00 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 2 फीसदी उछलकर ₹516 करोड़ और ऑपरेशनल रेवेन्यू 3 फीसदी उछलकर ₹3355 करोड़ पर पहुंच गया।

ढह गए ये शेयर

Bajaj Finserv । मौजूदा भाव: ₹1751.50 (-2.12%)

दिसंबर तिमाही के नतीजे आने से पहले बजाज फिनसर्व के शेयर ग्रीन जोन में थे लेकिन नतीजे आने के बाद टूटकर यह रेड जोन में चला गया। इंट्रा-डे में यह 2.74 फीसदी टूटकर ₹1740.45 पर आ गया जो आज के इंट्रा-डे हाई ₹1855.95 से 6.22 फीसदी डाउनसाइड है। मुनाफा 3 फीसदी, रेवेन्यू 10 फीसदी और एयूएम 28 फीसदी बढ़ने के बावजूद इसमें बिकवाली का दबाव इसलिए आया क्योंकि एनपीए के मोर्चे पर यह मात खा गई।

JK Cement । मौजूदा भाव: ₹4804.40 (-1.70%)

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 जनवरी को इंट्रा-डे में ₹4,969.95 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह आज भी बना रहा। आज इंट्रा-डे में यह 2.89 फीसदी टूटकर ₹4746.05 पर आ गया। हालांकि इसके विस्तार और कारोबारी स्थिति को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 5841 रुपये फिक्स किया है।

Raymond Lifestyle । मौजूदा भाव: ₹1512.05 (-11.58%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर रेमंड लाइफस्टाइल के शेयर इंट्रा-डे में 14.28 फीसदी टूटकर ₹1466.00 पर आ गए। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का नेट कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 60.5 फीसदी गिरकर ₹64.17 करोड़ पर आ गया। वहीं रेवेन्यू महज 1.6 फीसदी बढ़कर ₹1754.21 करोड़ पर पहुंच गया।

Adani Ports । मौजूदा भाव: ₹1075.60 (-1.97%)

बाजार के अनुमान से कमजोर तिमाही नतीजे पर अदाणी पोर्ट्स के शेयर इंट्रा-डे में 7.86 फीसदी टूटकर ₹1011.00 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाउा 14 फीसदी बढ़कर ₹2520 करोड़ और रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर ₹7964 करोड़ पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग के पोल में एनालिस्ट्स ने ₹2589.4 करोड़ के मुनाफे और ₹7496.6 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था।

Voltas । मौजूदा भाव: ₹1268.20 (-14.10%)

मुनाफे में लौटने के बावजूद टाटा ग्रुप की होम एप्लाएंसेज कंपनी वोल्टास के शेयर इंट्रा-डे में 14.44 फीसदी टूटकर ₹1263.15 पर आ गए। दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी को ₹132 करोड़ का मुनाफा हुआ जबकि दिसंबर 2023 तिमाही में इसे ₹30 करोड़ का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़कर ₹3105 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹155 करोड़ के मुनाफे और ₹3015 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था।

(सभी भाव बीएसई से)

Raymond Lifestyle के शेयर ने झेली 14% तक की मार, Q3 में मुनाफा 60% घटा तो निवेशकों ने बेच डाले शेयर

Adani Ports Results: तिमाही नतीजों के बाद क्यों 7% गिरा अदाणी पोर्ट्स का शेयर?

Voltas का शेयर धड़ाम! एक झटके में 12% लुढ़का, कंपनी के मुनाफे में लौटने के बावजूद धड़ाधड़ बिके शेयर

Maruti Suzuki Share Price: ₹14000 का लेवल छू पाएगा मारुति? Q3 नतीजे के बाद एनालिस्ट्स का ये है रुझान

Brigade Ent Share Price: दिसंबर तिमाही के नतीजे पर शेयर क्यों बने रॉकेट? ताबड़तोड़ खरीदारी से 8% उछले भाव

JK Cement Share Price: रिकॉर्ड हाई से गिरावट खरीदारी का मौका? एक्सपर्ट ने दी यह सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।