ढहते मार्केट में भी ये शेयर रहे ग्रीन, तो इनमें अपनी कमजोरियों के चलते आई तेज बिकवाली, आज यहां बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: मार्केट को आज किसी भी सेक्टर से सपोर्ट नहीं मिला। इसके चलते लगातार पांचवे कारोबारी दिन यह टूटा। पांच दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से 12 फीसदी से अधिक नीचे आ गए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था
दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1018.20 प्वाइंट्स यानी 1.32% टूटकर 76293.60 और निफ्टी भी 1.32% यानी 309.80 प्वाइंट्स फिसलकर 23071.80 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेटल्स के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की मंजूरी तो दुनिया भर के अधिकतर बाजार आज फिर ढह गए। हालांकि सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में उठा-पटक भी काफी रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) इंट्रा-डे में 77,387.28 के हाई और 76,030.59 के निचले स्तर तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 22,986.65 के निचले स्तर और 23,390.05 के हाई तक का सफर तय किया था। बुल और बेयर्स की इस रस्साकसी में दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1018.20 प्वाइंट्स यानी 1.32% टूटकर 76293.60 और निफ्टी भी 1.32% यानी 309.80 प्वाइंट्स फिसलकर 23071.80 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
कमजोर मार्केट में भी ये शेयर चढ़े ऊपर
Bharti Airtel । मौजूदा भाव: ₹1696.00 (+0.19%)
भारती एयरटेल की फिक्स्ड ब्रॉडबैंड यूजर बेस को डबल करने और 5जी-बेस्ड फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) बढ़ाने की योजना पर शेयरों को सपोर्ट मिला है। कंपनी ने इसके बारे में शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के अर्निंग्स कॉल में बताया था और तब से इसके शेयर कमजोर मार्केट में भी संभले हुए हैं। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 0.80% उछलकर ₹1706.45 पर पहुंच गया। तेजी 1 फीसदी से कम ही है लेकिन ध्यान दें कि आज सेंसेक्स का यह इकलौता स्टॉक ग्रीन जोन में बंद हुआ है।
Bata Industries । मौजूदा भाव: ₹1341.05 (+0.11%)
दिसंबर तिमाही के नतीजे पर बाटा इंडस्ट्रीज के शेयर आज इंट्रा-डे में 1.88% उछलकर ₹1364.80 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर बाटा इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 1.2% उछलकर ₹58.7 करोड़ और रेवेन्यू 1.7% बढ़कर ₹918.8 करोड़ पर पहुंच गया।
Grasim Industries । मौजूदा भाव: ₹2492.35 (+0.87%)
दिसंबर तिमाही में ₹168.7 करोड़ के घाटे के बावजूद ग्रासिम के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.94% उछलकर ₹2543.45 पर पहुंच गए। शेयरों को इसलिए सपोर्ट मिला क्योंकि इस दौरान कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू करीब 27% बढ़कर ₹8120 करोड़ पर पहुंच गया।
Britannia । मौजूदा भाव: ₹4915.00 (+0.11%)
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के पॉजिटिव रुझाव पर ब्रिटानिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 0.62% उछलकर ₹4940.05 पर पहुंच गए। ब्रोकरेज फर्म ने इसे ₹5881 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
ढह गए ये शेयर
Keystone Realtors । मौजूदा भाव: ₹532.60 (-8.26%)
दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर कीस्टोन रियल्टर्स के शेयर इंट्रा-डे में 8.26% फिसलकर ₹532.60 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50% घटकर ₹15.1 करोड़ और रेवेन्यू 11% घटकर ₹464 करोड़ पर आ गया।
Zaggle Prepaid । मौजूदा भाव: ₹381.90 (-9.99%)
जैगल प्रीपेड के शेयर आज लगातार दूसरे दिन टूटकर 10% के लोअर सर्किट ₹381.90 पर आ गए। गातार चार दिनों में यह करीब 23 फीसदी टूट चुका है। जैगल प्रीपेड का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.6% उछलकर 20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि तिमाही आधार पर इसके मुनाफे में 2.47% की गिरावट आई है जिसने शेयरों पर दबाव बना दिया। इसके अलावा कंपनी का खर्च भी बढ़ा है जिसने शेयरों पर दबाव बनाया। इसका खर्च सालाना आधार पर 72 फीसदी और तिमाही आधार पर 12 फीसदी उछलकर ₹314 करोड़ पर पहुंच गया। रेवेन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर यह 69% उछलकर ₹336.8 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 11% की गिरावट आई है।
Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹130.10 (-2.91%)
NALCO । मौजूदा भाव: ₹183.35 (-3.98%)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एलुमिनियम के आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए तो घरेलू मार्केट में मेटल शेयर ढह गए। इस ऐलान पर टाटा स्टील इंट्रा-डे में 3.21% टूटकर ₹129.70 और नालको 5.58% फिसलकर ₹180.30 पर आ गया।
Honda India । मौजूदा भाव: ₹2334.00 (-2.10%)
दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर होंडा इंडिया के शेयर इंट्रा-डे में 4.48% टूटकर ₹2277.25 पर आ गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर होंडा इंडिया का शुद्ध मुनाफा 33% फिसलकर ₹19.09 करोड़ और रेवेन्यू 22% गिरकर ₹204.18 करोड़ पर आ गया।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।