Get App

Gainers & Losers:सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers:मिडकैप 342 अंक गिरकर 55,516 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट रही। रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 83.95 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 5:18 PM
Gainers & Losers:सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Buzzing Stocks : हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 2.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है

Gainers & Losers:आज के बाजार में ऊपरी स्तर से बिकवाली हुई। सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए हैं। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली दिखी। ऑटो, बैंकिंग और PSE शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, रियल्टी, IT और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 78,683 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 63 अंक गिरकर 23,993 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 344 अंक गिरकर 49,748 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है-

Brigade Enterprises | CMP: Rs 1,156 | ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई, एक दिन पहले बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट फर्म ने बताया कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY25) में उसका लाभ लगभग चार गुना बढ़कर 81 करोड़ रुपये हो गया है।

Marico | CMP: Rs 630 | बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक अशांति के चलते मैरिको के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। बांग्लादेश के बाजार से मैरिको के कुल आय का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा आता है।

Deepak Nitrite | CMP: Rs 3,011.4 | दीपक नाइट्राइट के शेयरों में 2 फीसदी तक की बढ़त हुई। कंपनी ने पहली तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के प्रदर्नशन में तिमाही-दर-तिमाही और वर्ष-दर-वर्ष दोनों आधार पर सुधार देखने को मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें