Gainers & Losers: उतार-चढ़ाव के बीच बाजार गिरावट पर बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers: मिड कैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ। बाजार में आज दिनयह दिन की शुरुआत से उलट था जब इन सूचकांकों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया था। फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। मेटल, रियल्टी, तेल और गैस और आईटी इंडेक्स में 1-2 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks:BASF इंडिया के शेयरों में आज 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। स्टॉक पिछले सत्र की बढ़त को जारी रखते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया

Gainers & Losers :IT और मेटल शेयरों में भारी गिरावट के बाद बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में एक बार फिर मंदी का बोलबाला रहा। आज 8 अगस्त के कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 581 अंक या 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 78886 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 180 अंक की गिरावट के साथ 24117.00 पर बंद हुआ। आज करीब करीब 1716 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1674 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

BSE | CMP: Rs 2,589 | अप्रैल-जून तिमाही में स्टॉक एक्सचेंज की शानदार आय से उत्साहित होकर बीएसई के शेयरों में 8 प्रतिशत की उछाल आई। रिकॉर्ड हाई ईबीआईटीडीए EBITDA ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया।

Dr Lal PathLabs | CMP: Rs 3,185.50 | डॉ. लाल पैथलैब्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई। स्टॉक के महंगे वैल्यूएशन के चलते आज शेयर में दबाव दिखा। इस शेयर में केवल तीन महीनों में 40 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई है। ऐसे में सेंट्रम ब्रोकिंग, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल जैसी ब्रोकरेज कंपनियों ने डॉ. लाल पैथलैब्स को डाउनग्रेड करने का फैसला लिया है।


Protean eGov Tech | CMP: Rs 1,845 | प्रोटीन ईगव टेक के 236 करोड़ रुपये के शेयर ब्लॉक डील में बेचे गए है। इसमें स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक संभावित विक्रेता है। ब्लॉक डील के चलते प्रोटीन ईगव के शेयरों में आज 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

ITD Cementation India | CMP: 537 | आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया के शेयरों में आज 11 फीसदी से अधिक की तेजी आई। कंपनी ने जून 2024 को समाप्त तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो विश्लेषकों के अनुमान से अधिक है। इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 2,381 करोड़ रुपये पर रहा है।

BASF India | CMP: Rs 7,566.30 | BASF इंडिया के शेयरों में आज 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। स्टॉक पिछले सत्र की बढ़त को जारी रखते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों ने कंपनी की पहली तिमाही के नतीजे पसंद आए है। जर्मन केमिकल दिग्गज BASF (बैडिश एनिलीन-एंड सोडाफैब्रिक) की भारतीय शाखा ने Q1 FY25 में 22 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ किया है। इसमें सालाना आधार पर 36 फीसदी की बढ़त हुई। इस तिमाही के दौरान इसकी आय 18 प्रतिशत बढ़कर 399 करोड़ रुपये रही है।

Suzlon Energy | CMP: Rs 73 | सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने एनएसई पर आज 5 प्रतिशत का अपर सर्किट मारा और 73.05 रुपये के मल्टीईयर हाई पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी द्वारा संजय घोडावत समूह (एसजीजी) से रेनोम एनर्जी सर्विसेज में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए किए गए करार के बाद आया है।

Indigo Paints | CMP: Rs 1,460 | आज इंडिगो पेंट्स के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 15.6 प्रतिशत घटकर 26.2 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 31 करोड़ रुपये पर था।

Godrej Consumer Products | CMP: Rs 1,458 | गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में आज अप्रैल-जून तिमाही में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके बावजूद, ब्रोकरेज इस शेयर को लेकर बुलिश बने हुए हैं। कंपनी ने 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना के साथ पालतू पशुओं के भोजन के कारोबार में उतरने की घोषणा की है।

RVNL | CMP: Rs 539.50 | आरवीएनएल के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए हैं। कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफ 34.7 फीसदी घटकर 223.9 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 343 करोड़ रुपये था। आय 4,073 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की इसी तिमाही के 5,571 करोड़ रुपये रही। आय में 26 फीसदी की गिरावट आई है।

Market outlook : RBI पॉलिसी वाले दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 9 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Nazara Technologies | CMP: Rs 925 | नाज़ारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हुई है। कंपनी ने कहा है कि उसे स्मैश एंटरटेनमेंट के अधिग्रहण के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त हुआ है, जो दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।