Get App

Gainers & losers:सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Buzzing Stocks: बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स 24 जून को शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी तक की गिरावट आई। लेकिन दोपहर के कारोबारी इनमें तेज रिकवरी हुई और ये हरे निशान में लौट आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 7:11 PM
Gainers & losers:सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर हुए बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
एक जर्मन कंपनी से बहुउद्देश्यीय जहाजों के लिए 54 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिलने के बाद गार्डन रीच में तीन दिन की गिरावट थम गई और ये 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी लेकर बंद हुआ

Gainers & losers: बाजार में आज निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी नीचे से सुधरकर बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। ऑटो, FMCG और PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, मेटल, PSU बैंक इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। फार्मा और IT शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला है। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स 131 अंक चढ़कर 77,341 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 37 अंक चढ़कर 23,538 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 43 अंक चढ़कर 51,704 पर बंद हुआ। जबकि मिडकैप 148 अंक चढ़कर 55,577 पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल रही -

TBO Tech | CMP: Rs 1,699.9| गोल्डमैन सैक्स द्वारा buy कॉल के साथ कवरेज शुरू करने के बाद शेयरों में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह 52-सप्ताह के नए हाई पर पहुंच गया। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1,970 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीदने की सलाह दी है।

Route Mobile | CMP: Rs 1,741.5 | रूट मोबाइल ने सूचित किया है उसने नागपुर, पुणे, हैदराबाद और दिल्ली मेट्रो के लिए व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग सुविधा देने के लिए बिलईजी (Billeasy) के साथ समझौता किया है। इस खबर के बाद आज इस शेयर में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 52 सप्ताह के हाई 1,798.70 रुपये पर पहुंच गया।

RPP Infra Projects | CMP: 146.9 | कंपनी को जीएसटी सहित 152.11 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक नई जिला जेल के निर्माण का ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें