Gainers & Losers: HCC और Ola Electric समेत 10 शेयरों में दिखी तेज हलचल, आपने किस पर लगाया था दांव?

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट में लगातार पांचवे दिन हरियाली दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब करीब 11 फीसदी ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 557.45 प्वाइंट्स यानी 0.73% उछलकर 76905.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.69% यानी 159.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23350.40 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: लगातार पांचवे कारोबारी दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। सेक्टरवाइज बात करें तो मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ बाकी सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 557.45 प्वाइंट्स यानी 0.73% उछलकर 76905.51 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.69% यानी 159.75 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 23350.40 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी

L&T । मौजूदा भाव: ₹3417.35 (+2.03%)

एलएंडटी को ब्रिगेट ग्रुप से हैदराबाद और चेन्नई में रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल टावर्स बनाने के लिए किसी एक प्राइवेट कस्टमर से सबसे बड़ा ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 3.14% उछलकर ₹3454.40 पर पहुंच गए।


Ola Electric । मौजूदा भाव: ₹56.00 (+8.40%)

सेल्स के आंकड़ों को लेकर ओला इलेक्ट्रिक ने सफाई दी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 10.04% उछलकर ₹56.85 पर पहुंच गए। कंपनी ने कहा कि वाहन पोर्टल पर मौजूद रजिस्ट्रेशन और सेल्स के आंकड़ों में फर्क रजिस्ट्रेशन में टेंपररी बैकलॉग के चलते है।

Bajaj Finance । मौजूदा भाव: ₹8907.40 (+2.62%)

टॉप मैनेजेरियल पोस्ट्स में बदलाव के चलते बजाज फाइनेंस के शेयर इंट्रा-डे में 4.50% उछलकर ₹9070.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने एमडी राजीव जैन को प्रमोट कर 1 अप्रैल से तीन साल के लिए वाइस चेयरमैन और डिप्टी एमडी अनूप कुमार साहा को कंपनी ने एमडी बनाने की मंजूरी दी है।

AB Capital । मौजूदा भाव: ₹185.75 (+5.27%)

मैक्वेरी के पॉजिटिव रुझान पर एबी कैपिटल (आदित्य बिड़ला कैपिटल) के शेयर इंट्रा-डे में 5.64% उछलकर ₹186.40 पर पहुंच गए। मैक्वेरी ने ₹260 के टारगेट प्राइस पर इसे आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

Adani Energy Solutions । मौजूदा भाव: ₹831.45 (+1.98%)

गुजरात में ₹2800 करोड़ का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिलने पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर इंट्रा-डे में 3.78% उछलकर ₹846.15 पर पहुंच गए।

Mankind Pharma । मौजूदा भाव: ₹2162.95 (+0.77%)

एफटीएसई आल वर्ल्ड इंडेक्स में वेट अपग्रेड होने के चलते मैनकाइंड फार्मा के शेयर इंट्रा-डे में 1.57% उछलकर ₹2180.25 पर पहुंच गए। इस अपग्रेड के चलते मैनकाइंड फार्मा में $1.6 करोड़ (करीब ₹130 करोड़ का निवेश आने की संभावना है।

HCC । मौजूदा भाव: ₹27.49 (+11.75%)

एचसीसी और टीपीएल के ज्वाइंट वेंचर को टाटा पावर से ₹2470 करोड़ का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 14.92% उछलकर ₹28.27 पर पहुंच गए।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

Tata Steel । मौजूदा भाव: ₹157.25 (-1.10%)

एनएसई पर ₹157.70 के औसतन भाव पर करीब 33.12 लाख शेयरों का ₹52.24 करोड़ में लेन-देन पर टाटा स्टील के शेयर इंट्रा-डे में 1.32% टूटकर ₹156.90 पर आ गए।

Jindal Stainless । मौजूदा भाव: ₹625.65 (-4.44%)

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ अनुराग मंत्री के इस्तीफे पर जिंदल स्टेनलेस के शेयर इंट्रा-डे में 5.55% टूटकर ₹618.40 पर आ गए।

TBO Tek । मौजूदा भाव: ₹1207.35 (-4.93%)

₹400 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए Augusta TBO Singapore Pte Ltd और TBO Korea Holdings Ltd टीबीओ टेक में 3.1% हिस्सेदारी बेचने का ऑफर पेश किया है। इसकी फ्लोर प्राइस ₹1,180 प्रति शेयर है। इस पर आज टीबीओ टेक के शेयर इंट्रा-डे में 5.50% टूटकर ₹1200.00 पर आ गए।

(सभी स्टॉक्स के भाव भाव बीएसई से)

Bajaj Finance के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव

डिफेंस स्टॉक्स बने रॉकेट, सरकार की इस मंजूरी पर 6% तक उछले भाव

Ola Electric की नहीं गिरी सेल्स?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।