Gainers & Losers:2 दिनों की तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए जबकि FMCG, ऑटो, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग, फार्मा, IT शेयरों में दबाव रहा । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 426.85 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 79,942.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 126.00 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 24,340.85 के स्तर पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
Garden Reach Shipbuilders | CMP: Rs 1,606 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेर बंद हुआ। कंपनी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के लिए एक ध्वनिक अनुसंधान जहाज डिजाइन करने के लिए 491 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
Adani Enterprises | CMP: Rs 2,955 | आज इस शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में 8 गुना बढ़कर 1742 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 16 फीसदी की स्पीड से उछलकर 22,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू की ताबड़तोड़ ग्रोथ के चलते ही इसके मुनाफे में दमदार तेजी दिखी। रेवेन्यू ग्रोथ ने खर्चों को पीछे छोड़ दिया।
Force Motors | CMP: Rs 7,662 | कंपनी द्वारा दूसरी तिमाही में मजबूत आय दर्ज किए जाने के बाद शेयर बाजार में 20 प्रतिशत का ऊपरी सर्किट लगा। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेशन मुनाफा 43 फीसदी की बढ़त के साथ 134 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
Shriram Properties | CMP: Rs 107 | आज शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी ने पुणे में एक प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
Maruti Suzuki | CMP: Rs 11,265 | भारत की सबसे बड़ी चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दूसरी तिमाही की कमजोर आय के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस पर नकारात्मक टिप्पणियां जारी की थीं।
Honeywell Automation | CMP: Rs 45,201 | आज शेयर 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी ने सुस्त मांग के बीच दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 5.6 फीसदी से घटकर 115 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Star Health and Allied Insurance | CMP: Rs 516 | आज शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11 फीसदी घटकर 111 करोड़ रुपये पर रहा।
Torrent Pharma | CMP: Rs 3,140 | आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। सीएनबीसी-टीवी18 के मुताबिक टोरेंट फार्मा में प्रमोटर टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स 2.9% हिस्सेदारी को ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है। इसकी फ्लोर प्राइस 3,022.71 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। इस इश्यू का बेस साइज 2,500 करोड़ रुपये है और अपसाइज ऑप्शन 500 करोड़ रुपये का है। टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स के पास सितंबर 2024 तक टोरेंट फार्मा में 71.25% हिस्सेदारी थी।
Cipla | CMP: Rs 1,418 | कंपनी की दूसरी तिमाही की आय के बाद विश्लेषकों द्वारा स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती करने से शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई। सिप्ला ने कहा कि उसने ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स के कारण 26.7 फीसदी का अपना सबसे अधिक EBITDA मार्जिन हासिल किया।