Get App

Gainers & Losers: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन, इजरायल-ईरान की जंग के बीच इन 10 शेयरों से बरसा पैसा

Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज लगातार दूसरे दिन हाहाकार रहा। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक टूट गए। बिकवाली के इस माहौल में आज जीई शिपिंग (GE Shipping) और इंडिगो (IndiGo) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और मिलाएं अपने आज के दांव से

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 3:57 PM
Gainers & Losers: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन, इजरायल-ईरान की जंग के बीच इन 10 शेयरों से बरसा पैसा
Gainers & Losers: इजरायल और ईरान के बीच की जंग ने आज पूरे एशियाई मार्केट में कोहराम मचा दिया। घरेलू मार्केट में भी कारोबार की शुरुआत में हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल हो गया था। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी के चलते आईटी और रियल्टी समेत कुछ सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हुए लेकिन इनमें तेजी मामूली ही रही। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 573.38 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 81,118.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 169.60 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 24,718.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 80,354.59 और निफ्टी 24,473.00 तक आ गया था। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

GE Shipping । मौजूदा भाव: ₹993.00 (+1.93%)
Shipping Corporation of India (SCI) । मौजूदा भाव: ₹231.70 (+12.26%)
इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ने के चलते एशियाई मार्केट धराशायी हो गया तो दूसरी तरफ शिपिंग कॉरपोरेशन के शेयर इंट्रा-डे में 14.58% उछलकर ₹236.50 और जीई शिपिंग के शेयर इंट्रा-डे में 7.75% बढ़कर ₹1049.70 पर पहुंच गए। इसकी वजह ये है कि अगर लड़ाई जारी रहती है या इसका दायरा फैलता है, तो टैंकर की दरें बढ़ सकती हैं, क्योंकि जहाज मिडिल ईस्ट से दूर रहेंगे। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल निर्यात करता है, जोकि वैश्विक सप्लाई का 2% है।

Asian Granito India । मौजूदा भाव: ₹66.70 (+3.25%)
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ग्रेनिटो इंडिया की कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 5.26% उछलकर ₹68.00 पर पहुंच गए। इस मंजूरी के बाद अब कंपनी के भीतर बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चरल चेंज हो सकेंगे।

Kernex Microsystem । मौजूदा भाव: ₹1300.75 (+5.00%)
₹311 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.00% उछलकर ₹1300.75 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। ऑर्डर के बारे में अधिक डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Tanfac Industries । मौजूदा भाव: ₹3301.00 (+7.90%)
टैनफैक इंडस्ट्रीज ने हाई फ्योरिटी सोलर ग्रेड डाईल्यूट हाइड्रोफ्लोरिक एसिड का नया प्लांट सफलतापूर्वक लॉन्च किया तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और इंट्रा-डे में 11.78% उछलकर ₹3420.00 पर पहुंच गया। इस प्लांट की कैपेसिटी सालाना 5 हजार टन की है। इसक प्रोडक्ट को खासतौर से सोलर इंडस्ट्री में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें